iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomecityCM Bhagwant Mann का केंद्र को पत्र, रखी ये मांग

CM Bhagwant Mann का केंद्र को पत्र, रखी ये मांग

Date:

National News

Buland kesari;- पंजाब के CM Bhagwant Mann ने आज भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) को चावल की डिलीवरी के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करने का निर्देश देने के लिए केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की ताकि राज्य खरीफ मार्कीटिंग सीजन 2024-25 के दौरान धान/चावल की खरीद सुचारू रूप से की जा सके।CM Bhagwant Mann का केंद्र को पत्र, रखी ये मांग

केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री को लिखे पत्र में cm भगवंत सिंह मान ने एफ.सी.आई. के पास आपूर्ति के लिए स्थान की कमी से संबंधित मुद्दा उठाया है। मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि एफ.सी. आई. के पास विशेष रूप से मई से अब तक गंभीर रूप से स्थान की कमी है, जिसके कारण राज्य के राइस मिलरों को केंद्रीय पूल में एफ. सी. आई. को खरीफ मार्कीटिंग सीजन 2023-24 के चावल की आपूर्ति करने में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है।

CM Bhagwant Mann

इससे राज्य के राइस मिलरों में आगामी खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान स्थान की कमी को लेकर भी चिंता पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और राइस मिलरों के प्रयासों के बावजूद अब तक एफ.सी.आई. को कुल 98.35 प्रतिशत चावल की आपूर्ति की जा सकी है।

स्थान की कमी के कारण राज्य सरकार को पहले 31 जुलाई 2024 और फिर 31 अगस्त 2024 तक मिलिंग का समय बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थान की कमी के कारण खरीफ सीजन 2023- 24 के बाकी बचे चावलों के लिए केंद्र सरकार ने आपूर्ति की अवधि 30 सितम्बर 2024 तक बढ़ा दी है। cm ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है कि पहले बचे हुए चावल जल्द से जल्द एफ.सी.आई. को पहुंचाए जाएं। cm ने कहा कि आगामी सीजन के दौरान 185-190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद होने की उम्मीद है, जिससे केंद्रीय पूल के लिए 120-125 लाख मीट्रिक टन चावल का उत्पादन होगा। अब तक राज्य में उपलब्ध कुल 171 लाख मीट्रिक टन की कवर्ड स्पेस की तुलना में लगभग 121 लाख मीट्रिक टन चावल और 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं कवर्ड गोदामों में स्टोर किया गया है और नई फसल के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि 24 सितम्बर से 25 मार्च तक राज्य के कवर्ड गोदामों से प्रतिदिन चावल और गेहूं के कम से कम 25 रैक ले जाने चाहिए, ताकि चावल की आपूर्ति के लिए आवश्यक स्थान बनाया जा सके और राज्य में खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान धान/चावल की खरीद निर्विघ्न रूप से की जा सके।

also read;-Nehru-Gandhi family ਦੀਆਂ ਤਿੰਨ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਨੇ ਰਾਖਵੇਂਕਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ’ਚ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ, ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਸਾਲਾਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

**ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਕੁਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੀ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ’ਤੇ...

ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਪੁੱਤਰ ਕੋਮਲ ਦੇ ਕਥਿਤ ਆਡੀਓ ਨੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ

Buland Kesari/ **ਤਰਨਤਾਰਨ/ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ:** ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ...

CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार

Buland Kesari: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मेयर वनीत धीर ने बलदेव नगर में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन। ट्रैफिक लाइटों, सड़कों और पार्क के विकास कार्यों की भी शुरुआत 

नॉर्थ हलके के धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइटों और अमन नगर में सड़कों व पार्क के विकास कार्यों की हुई शुरुआत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य...

You cannot copy content of this page