iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityपंजाब में जाली नोट छापने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पंजाब में जाली नोट छापने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पिछले 7 महीनों से फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी का 2 दिन का रिमांड मिला है।जाली

गौरतलब है कि पुलिस ने 7 महीने पहले एक आरोपी कुलदीप सिंह को काबू किया था जो नोटों की सप्लाई करने गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर आया था।  जिससे 5800 रुपए के जाली नोट जब्त किए गए थे। इससे पहले वह ग्राहकों को नोट देता पुलिस ने उस पर शिकंजा कस लिया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी जिसके चलते उनके हाथ अब सफलता लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड हरभगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला कि उस पर पहले भी जाली नोट छापने का मामला दर्ज किया था व वह जेल जा चुका है।  हरभगवान सिंह ने बताया कि वह पहले 500-500 के नोट छापता था लेकिन लोग 500 नोट की अच्छी तरह जांच करते हैं जिसके वह जेल से रिहा होने के बाद 100 व 200 के नोट छापने शुरू कर दिए क्योंकि 100-200 के नोटों पर इतना ध्यान नहीं देता था। आरोपी ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि उसने ये नोट छापना यूट्यूब से सीखे थे। उसने बताया कि नोट छापने का काम वह करता था और सप्लाई उसका साथी सप्लाई करता था।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

बिना नंबर की बाइक, एसीपी मामा की धौंस:युवक के पास कागजात भी नहीं था, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान

Buland kesari/जालंधर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे युवक ने...

You cannot copy content of this page