iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityदिवाली में सजावटी लाइटिंग लगाते समय रखें अपना ध्यान, तीन लोगों की...

दिवाली में सजावटी लाइटिंग लगाते समय रखें अपना ध्यान, तीन लोगों की गई जान

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में करंट लगने से दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरिया गांव के करीब करंट की चपेट में आने से प्रियांशु यादव (15), अर्जुन यादव (15) तथा राम साहू (20) की मृत्यु हो गई तथा शिवा पांडे (20) घायल हो गया है। करंटपटेल ने बताया कि पथरिया गांव में सड़क किनारे त्रिमूर्ति पेट्रोल पंप के सामने झालर लाइट लगाने के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था। उनके मुताबिक, जब चारों पेट्रोल पंप की ऊंची सीढ़ी को धक्का देकर ले जा रहे थे तब उनकी सीढ़ी हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गई। इस घटना में चारों व्यक्ति करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने बिजली विभाग को घटना की सूचना दी और बिजली प्रवाह को बंद कराया। पटेल ने बताया कि बाद में वहां मौजूद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे हुए तीन व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल शिवा पांडे को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल भी घटनास्थल पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page