iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityदसवीं में तीन बार फेल महिला पुलिस अधिकारी बनकर कर रही थी...

दसवीं में तीन बार फेल महिला पुलिस अधिकारी बनकर कर रही थी लोगों से ठगी, गिरफ्तार!

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- 10th Failed Fake Female SI Arrested: 10वीं में 3 बार फेल दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की फर्जी महिला SI (सब इंस्पेक्टर) को राजस्थान की चूरू पुलिस (Churu Police) ने गिरफ्तार किया है। महिला फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर पिछले तीन साल से लग्जरी लाइफ जी रही थी। पुलिससाथ ही सब इंस्पेक्टर का रौब दिखाते हुए कई बेरोजगारों से करोड़ों रुपये की ठगी की, जिससे शादी की। युवती के पास से दिल्ली पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और मोबाइल में वर्दी पहने फोटोग्राफ और वीडियो मिले हैं। फर्जी SI की पहचान अंजू शर्मा पुत्री रामचन्द निवासी देवगढ़ के रूप में हुई। दरअसल पूरा मामला राजस्थान के चूरू जिले की साहवा थाना police का है।पुलिस ने अंजू शर्मा के बारे में गोपनीयता से जानकारी इकट्‌ठा की। मंगलवार को अंजू शर्मा को डिटेन कर उससे पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि वह पिछले तीन साल से दिल्ली में रहकर अपने रिश्तेदारों, परिजनों, पड़ोसियों को थानेदार बताकर लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ऐंठने की बात बताई।

police ने मंगलवार को ही बनड़ा निवासी अर्जुनलाल नाई की रिपोर्ट पर अंजू शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल लगाने के नाम पर 12 लाख 93 हजार रुपए ठगने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इसी मामले में फर्जी महिला थानेदार को गिरफ्तार किया है।

न घरवालों को छोड़ा, न पास-पड़ोसी को बख्शा

अंजू ने बताया कि थानेदार की वर्दी में वह किसी भी गाड़ी को रोक लेती थी। कभी उगाही करती तो कभी कुछ दिन के लिए गाड़ी अपने पास रख लेती। इसी दौरान और अधिक पैसा कमाने की लालसा में उसने दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर ठगी करना शुरू कर दिया। इसमें सबसे पहला शिकार उसका मामा का बेटा ही बना। जिससे उसने दस लाख रुपए ठग लिए। एक बार शुरू हुआ यह खेल चलता रहा और उसने दर्जनों लोगों से अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर ली।

10 से 30 लाख में डील

पूछताछ में अंजू ने बताया कि वह शिकार को पुलिस की वर्दी और बड़े अधिकारियों से अच्छे संपर्क की बात करके फंसाती थी। उन्हें दिल्ली पुलिस में सिपाही, ड्राईवर, रसोईया आदि पदों पर भर्ती के नाम पर पैसे लेती। वह अपने शिकार से उसकी हैसियत के अनुसार 10 से 30 लाख रुपए तक वसूल करती थी। कोई भी पीड़ित वर्दी के चलते उससे उलझने की कोशिश नहीं करता था।

लोगों को नौकरी लगाने का दिया झांसा

काफी दिनों से अंजू शर्मा दिल्ली पुलिस की महिला उप निरीक्षक बनकर वीआईपी सुविधा ले रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल व सीओ रोहित सांखला के सुपरविजन में एसएचओ साहवा अल्का विश्नोई द्वारा की गई। युवती ने लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने की बात स्वीकार की है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल, CP ने कहा- पुलिस नाकेबंदी में पकड़ा गया आरोपी

Buland kesari/जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के...

You cannot copy content of this page