iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomecityBig News ;- सरकारी कॉलेजों में होगी Assistant Professors की भर्ती

Big News ;- सरकारी कॉलेजों में होगी Assistant Professors की भर्ती

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari – चंडीगढ़ / सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय नियम लागू होने के बाद अब खाली पड़े पद जल्द भरे जाएंगे। शहर के इन सरकारी कालेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।सरकारी एक साल के बाद यह प्रक्रिया दोबारा से शुरू होने जा रही है और यह शहर में लागू हुए केंद्रीय नियमों के तहत होने जा रही है। केंद्रीय नियम लागू होने के बाद प्रशासन के उच्च शिक्षा विभाग ने पुराने भर्ती नियमों को बदलकर नए नियम भी तैयार कर लिए हैं।

अब केंद्र सरकार के शहर में लागू हुए नए नियमों के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इन नियमों की मंजूरी मिलने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। आने वाले दिनों में डिग्री कालेजों के अलावा प्रोफैशनल कालेजों में भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकेगा।चंडीगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने यू.पी.एस.सी. की पिछले साल नवंबर माह में लिखित में 221 असिस्टेंट प्रोफैसरों की भर्ती का प्रोपोजल भेजा था, लेकिन केंद्रीय नियम लागू न हो पाने की वजह से भर्ती नहीं हो पाई थी। उच्च शिक्षा विभाग चंडीगढ़ के कॉलेजों में सहायक प्रोफैसरों और बाकी दूसरे पदों को केंद्रीय नियमों के दायरे में लाए जाने की मंजूरी का इंतजार कर रहा था। अब यह मंजूरी मिलते ही इस साल अब 320 असिस्टेंट प्रोफैसर की भर्ती कर प्रोपोजल तैयार करके अनुमति के लिए भेज दिया गया है। केंद्र सरकार ने पुराने और नए सहायक प्रोफैसरों के 417 पदों और लाइब्रेरियन के 32 पदों को केंद्रीय नियमों में लाने की मंजूरी दे दी है।   

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उच्च शिक्षा विभाग इस बार भर्ती प्रक्रिया में नहीं करना चाहता किसी भी प्रकार की देरी, तेजी से चल रहा प्रोसैस
उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न करते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इसका काम यू.पी.एस.सी. और उच्च शिक्षा विभाग में तालमेल रखते हुए पदों की भर्ती की मंजूरी समय रहते करवाना है। । यह मंजूरी मिलने के पश्चात यू.पी.एस.सी. की ओर से इन पदों को भरा जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि अगले साल के शुरू में यू.पी.एस.सी. के कैलेंडर में शहर के कालेजों के शिक्षक और नान शिक्षकों के पदों की भरने की मंजूरी भी शामिल होगी। प्रशासन के अधिकारी इस प्रोसैस में हैं कि वह जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर सकें।

2013 से नहीं भर्ती, 217 पोस्ट खाली
2013 के बाद कोई नियमित भर्ती सरकारी कालेजों में हुई नही है। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कालेजों में 297 पदशिक्षकों के खाली पड़े है। सैक्टर-11 स्थित पी.जी.जी.सी., सैक्टर-11 स्थित पी.जी.जी.सी.जी., सैक्टर-42 स्थित पी.जी.जी.सी.जी. और सैक्टर-46 स्थित पी.जी.जी.सी में ही 152 पदों पर शिक्षकों को भरा जाएगा। सैक्टर-50 स्थित जी. सी.  सी. बी. ए. में 47 पद शिक्षक और 71 नान शिक्षकों के भरे जाएंगे। इसके अलावा सैक्टर-10 स्थित गवर्न मैट होम साइंस कालेज, सैक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट कालेज ऑफ योगा एजुकेशन एंड हैल्थ, सैक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीच्यूट ऑफ कार्पोरेट और सैक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीच्यूट ऑफ इंग्लिश में 50 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होने का प्रोपोजल है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page