iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityदिल्ली-NCR में पहली धुंध छाई, 10 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

दिल्ली-NCR में पहली धुंध छाई, 10 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- 13 November IMD Weather Forecast: आखिरकार दिल्ली-NCR में ठंड आ ही गई। जी हां, राजधानी और इससे सटे नोएडा में आज सीजन की पहली धुंध छाई। सुबह जब लोग घर से निकले तो कोहरे की चादर देख ठंडक का अहसास हुआ। कोल्ड वेव भी चल रही है और विजिबिलिटी काफी कम है। पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने लगा है। कहीं-कहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं जम्मू कश्मीर में गुरेज वैली, गुलमर्ग में पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। 15 नवंबर के बाद हिमाचल और उत्तराखंड में भी हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट भी दिया हुआ है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में कोहरे से गिरा तापमान

दिल्ली में आज कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। आज 13 नवंबर 2024 की सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.58 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस और 31.19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 19% नमी है और हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:42 बजे उदय हुआ और शाम 05:28 बजे अस्त होगा। वहीं आज दिल्ली का AQI 349 है। 20 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, 18 को बादल छा सकते हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ने का अलर्ट है।

आज इन 6 राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 4-5 दिन से घना कोहरा छा रहा है। अगले 5 दिन 16 नवंबर तक बारिश की संभावना है। बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव में लो प्रेशन वाला एरिया बना हुआ है। 11 नवंबर बना यह एरिया पश्चिम की ओर बढ़ गया है और अब यह उत्तरी तमिलनाडु और इससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर स्थित है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती केरल तट पर स्थित है। 14 नवंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इन सभी मौसम परिस्थितियों के चलते केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी और बिजली चमकेगी। इनके अलावा कराईकल, यनम, रायलसीमा, माहे में भी बारिश होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया। दिल्ली-NCR में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30-32°C और 14 -19°C के बीच है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी हरियाणा, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7℃ ऊपर बना हुआ है।

उत्तर पश्चिमी राजस्थान, उत्तर पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में सामान्य से 3-5℃ ऊपर है। बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में और देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब है। देश के मैदानी इलाकों में अजमेर (राजस्थान) में तापमान 12.4°C दर्ज किया गया है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छाया। हरियाणा के सिरसा, उत्तर प्रदेश के बरेली, गोरखपुर, वाराणसी में, हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर, मंडी, बिलासपुर और पंजाब के अमृतसर, हलवारा व पश्चिमी राजस्थान के सूरतगढ़ में विजिबिलिटी काफी कम रही।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page