iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalपाकिस्तान में बद से बदतर हालात, लाहौर में 1900 के पार AQI

पाकिस्तान में बद से बदतर हालात, लाहौर में 1900 के पार AQI

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- AQI drops in Lahore, Pakistan : पाकिस्तान के लाहौर शहर में प्रदूषण से स्थिति बद से बदतर हो गई है. लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. शहर में चारों ओर काली जहरीली धुंध फैल गई है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. लाहौर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1900 के पार हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में लगभग 15,000 मरीजों को अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ के साथ अन्य श्वास संबंधी समस्याओं के कारण अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

लाहौर के हालात देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण को लेकर तत्काल उपाय नहीं किए गए तो स्थिति इससे और भी ज्यादा खराब हो सकती है. सरकार को चाहिए कि वह प्रदूषण के मुख्य स्रोतों की पहचान करके उन पर पूर्ण नियंत्रण लगाएं. इसके अलावा, लोगों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग करने को लेकर प्रोत्साहित करने की बात कही और निजी वाहनों की संख्या घटाने को लेकर कदम उठाने की भी बात कही.

बच्चों और दिल के मरीजों के लिए है अधिक खतरा

रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर के अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ, सूखी खांसी, निमोनिया और दिल की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी हुई है. इसमें अधिकतम मामले पाकिस्तान के सरकारी अस्पतालों में दर्ज किए गए हैं. जिसके अंतर्गत मेयो अस्पताल में 4 हजार से ज्यादा मरीज, जिन्ना अस्पताल में 3500 से ज्यादा मरीज, गंगाराम अस्पताल में 3 हजार से ज्यादा मरीज और चिल्ड्रेन अस्पताल में 2 हजार से ज्यादा मरीज भर्ती हैं.

पाकिस्तान के चिकित्सा विशेषज्ञ अशरफ जिया ने चेतावनी दी है कि इस खतरनाक माहौल में बच्चों के साथ अस्थमा और दिल की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्हें किसी भी तरह से इस खतरनाक स्मॉग के सीधे संपर्क में नहीं आने देना चाहिए. उन्होंने बताया कि पंजाब के कुछ हिस्सों में 10 नवंबर को AQI 1900 से अधिक दर्ज किया गया. हालांकि 12 नवंबर को वह 604 दर्ज किया गया.

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page