iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसुल्तानपुर लोधी में चोर को पकड़ने आए डाॅक्टर की गोली लगने से...

सुल्तानपुर लोधी में चोर को पकड़ने आए डाॅक्टर की गोली लगने से माैत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- सुल्तानपुर लोधी के गांव भाणोलंगा में रविवार देर रात एक क्लीनिक पर चोरी करने आए चोर और क्लीनिक मालिक की मौत हो गई। दोनों के बीच झड़प में दोनाली से गोली चली जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। सुल्तानपुरइसमें चोरों को देख मालिक अपने बेटे सहित उनको पकड़ने दुकान पर पहुंचता दिखाई दिया है। दोनों के बीच झड़प में दुकान मलिक की भी गोली लगने से मौत हो गई है, वहीं भाग रहे चोर की भी एक वाहन से टकराकर मृत्यु हो गई है। 

एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक चोर की पहचान नहीं हुई है। इसी क्लीनिक पर दो जनवरी को भी चोरी हुई थी, जिससे डाक्टर परेशान था।

जानकारी के अनुसार गांव भानोलंगा में स्थित चरण मेडिकल हॉल व क्लीनिक पर कई बार चोरी होने से क्लीनिक मालिक 62 वर्षीय डा. गुरचरण सिंह परेशान थे। इसीलिए उन्होंने दुकान पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करवाए थे। देर रात उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उनकी दुकान में दो संदिग्ध युवक शटर तोड़ रहे थे। तभी डा. गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चोरों और मालिक के बीच हाथापाई हुई। जिसमे उनकी लाइसेंसी दोनाली से एक फायर हुआ, जो डा. गुरचरण सिंह को लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, चोर भागने लगा तो किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई और उसकी भी मौत हो गई। 

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

एसपी-डी सरबजीत राय ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, मोठांवाला चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page