iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतपाल की पार्टी का आज होगा ऐलान… पंथक पार्टी बताकर प्रचार

अमृतपाल की पार्टी का आज होगा ऐलान… पंथक पार्टी बताकर प्रचार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का आज ऐलान किया जाएगा। उनकी पार्टी का नाम अकाली दल (श्री आनंदपुर साहिब) रखा गया है। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह श्री मुक्तसर साहिब के माघी मेले के दौरान पार्टी का आधिकारिक ऐलान करेंगे।अमृतपाल
तरसेम सिंह पार्टी को पंथक पार्टी बताकर जनता के बीच प्रचार कर रहे हैं और “पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ” रैली का आयोजन कर रहे हैं। माघी का त्योहार और माघी मेला सिख समुदाय के लिए धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दिन परंपरागत पार्टियां अपने एजेंडे को जनता के सामने प्रस्तुत करती हैं। राज्य भर से बड़ी संख्या में संगतें श्री मुक्तसर साहिब पहुंचती हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस अमृतपाल की पार्टी के ऐलान से पहले उनके पिता तरसेम सिंह और उनके करीबी लोगों को नजरबंद कर सकती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के लिए अमृतपाल सिंह की राजनीतिक पार्टी एक बड़ी चुनौती है। अकाली दल खुद को सबसे बड़ा पंथ समर्थक दल कहता है। लेकिन 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं और राम रहीम को माफी देने जैसे मुद्दों ने अकाली दल की साख को गिरा दिया है। इसके कारण पंथक वोट बैंक अकाली दल से दूर हो गया है।
वर्तमान में अकाली दल के पास सिर्फ एक सांसद, हरसिमरत कौर बादल हैं। दूसरी ओर, अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा, जो खालिस्तान समर्थक हैं, स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। अकाली दल का बागी धड़ा भी पार्टी के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहा है।सांसद बनने से पहले अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन का नेतृत्व कर रहे थे। इस संगठन की स्थापना पंजाबी अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सितंबर 2021 में की थी। दीप सिद्धू 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हुए उपद्रव के मामले में मुख्य आरोपी थे। इस संगठन का उद्देश्य युवाओं को सिखी के मार्ग पर लाना और पंजाब को जागरूक करना था।
दीप सिद्धू किसान आंदोलन का भी हिस्सा थे, जो तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहा था। 15 फरवरी 2022 को, दिल्ली से लौटते समय दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद, अमृतपाल सिंह जब दुबई से भारत लौटे, तो उन्हें वारिस पंजाब दे का मुखी बनाया गया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना के सेल्समैन की हादसे में मौत:ब्रेड कंपनी में करता था काम, हरियाणा के यमुनानगर में गार्डर लदे ट्राले से टक्कर, छाती में गंभीर...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना के रहने वाले व्यक्ति की हरियाणा यमुनानगर में सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति चंडीगढ़ रोड स्थित...

You cannot copy content of this page