iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsइस पंजाबी Radio संपादक के घर पर Attack, Canada से लौट रहा...

इस पंजाबी Radio संपादक के घर पर Attack, Canada से लौट रहा India

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- जाब में जहां आए दिन बड़ी वारदातें सामने आ रही हैं वहीं विदेशों में भी पंजाबी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। मिली खबर के अनुसार कनाडा में पंजाबी रेडियो स्टेशन चलाने वाले पत्रकार के घर के बाहर हमला किया गया है। कनाडा में रेडियो स्टेशन चलाने वाले पत्रकार जोगिंदर बासी के घर के बाहर गत दिन खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। यही नहीं इस दौरान बदमाशों ने उनके गैराज में भी तोड़फोड़ की। जोगिंदर बासी कनाडा के टोरंटो में लोकप्रिय बासी शो के संपादक है, जिसे पंजाब में भी कई लोग सुनते हैं और वह अपने पॉडकास्ट और हास्य शैली के लिए चर्चा में रहते हैं। पंजाबी

हमले संबंधी जानकारी देते हुए जोगिंदर सिंह ने कहा कि गत दिन 20 जनवरी को उनके घर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया है। इस दौरान गनीमत रही कि उनका परिवार पूरी तरह से सेफ है। जोगिंदर सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले संबंधी उन्होंने टोरंटो पुलिस को शिकायत दे दी है और वह भारत लौट रहे हैं।  इस दौरान एक खुलासा किया कि उन्हें कुथ समय से खालिस्तान समर्थकों की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं। उन्हें दुबई के नंबर से करीब 3 महीने पहले एक युवक ने उन्हें मैसेज भेजकर धमकी दी और कहा कि, तुम्हारा अंत निकट है, इसलिए अपने देवताओं को याद कर लो। इसी के चलते उन्हें पंजाब आते ही पुलिस द्वारा सिक्योरिटी दी जाती है।

आपको बता दें कि कुछ समय खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय ध्वज (तिरंगे) का अपमान किया था जिसे लेकर जोगिंदर बासी ने वीडियो बनाकर Youtube पर भी अपलोड किया था। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई। इसके साथ ही उन्होंने खालिस्तानी समर्थक गुरसेवक सिंह द्वारा कनाडा में फिरौती मांगने की खबर भी अपलोड की थी। जानकारी के मुताबिक, जोगिंदर बासी ने कहा था कि भारत से आकर कनाडा में बसे लोग अपने तिरंगे का अपमान कर रहे हैं वह अपनी मृतभूमि के अपमान के बराबर है, इस तरह से तिरंगा फाड़कर खालिस्तानी अपनी मां के कपड़े फाड़ रहे हैं। आपको ये बता दें कि जोगिंदर बासी थोड़ी देर पंजाब में रहते और फिर कनाडा चले जाते हैं और उनका परिवार भी जालंधर में रहता है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दो निजी स्कूलों पर केस दर्ज:बिना अनुमति बिजली जेनरेटर चलाने और जमीन को व्यवसायिक किराए पर देने के आरोप

Buland kesari/लुधियाना में सराभा नगर इलाके में स्थित दो निजी स्कूलों के खिलाफ बिना अधिकृत अनुमति बिजली जेनरेटर इस्तेमाल करने के आरोप में मामला...

You cannot copy content of this page