iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलव मैरिज करने वाले दंपति ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर दी...

लव मैरिज करने वाले दंपति ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Date:

National News

Buland kesari ;- कानपुर में एक कपल ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. चार साल पहले ही उन्होंने लव मैरिज की थी . सुसाइड से पहले कपल एक-दूसरे के गले लगकर रोए थे. उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि हंसते-खेलते जोड़े ने अचानक मौत को क्यों गले लगा लिया. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है.लव मैरिज करने वाले दंपति ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
दरअसल, कानपुर के पनकी इलाके में रहने वाले अल्केश की 6 साल पहले बस में सलोनी नाम की युवती से मुलाकात हुई थी. उसके बाद दोनों में प्यार हो गया. 4 साल पहले उन्होंने लव मैरिज कर ली. परिवार वालों ने भी कोई विवाद नहीं किया क्योंकि दोनों एक ही जाति के थे. अल्केश ट्रक चलाता था और अच्छी कमाई करता था. अल्केश और सलोनी के परिवार वालों का एक दूसरे के यहां आना-जाना था. सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन बीते सोमवार की सुबह अल्केश और सलोनी कमरे से बाहर नहीं निकले. ऐसे में अल्केश के छोटे भाई ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

शक होने पर दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए, देखा तो वहां अल्केश और सलोनी बेहोश पड़े थे. उनके मुंह से झाग निकल रहा था. दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि सल्फास खाने से उनकी मौत हुई है. ये जानकर परिवार में हड़कंप मच गया.

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कपल के कमरे की तलाशी ली गई. वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. घर वाले और पड़ोसी सबका कहना था कि कपल के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं होता था, दोनों बड़े प्रेम से रहते थे. ऐसे में पुलिस भी नहीं समझ पा रही कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया. फिलहाल, फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच-पड़ताल की है. आज पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी.

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page