iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में देर रात चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत

जालंधर में देर रात चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- जालंधर में देर रात अजीत नगर व बलदेव नगर के पास गोलियां चलने की खबर सामने आई है। बदमाशों ने तीन रौंद गोलियां चलाकर भाग गए। हालाँकि गोली  किसी को लगी नहीं और गोलियां चलने के बाद मार्केट के दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। गोली चलाने के बाद युवक वहां से निकल रहे एक्टिवा चालक को डराकर उसकी एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गए।जालंधर

मोहल्ले में रहने वाले किशन लाल ने बताया कि युवक पीछे से लड़ाई करके आरहे थे। वह घर के बाहर मौजूद थे, तभी उन्हें चलने की आवाज आई। उन्होंने बताया कि तीन राउंड फायर हुए है। जब वह बाहर आए तो उन्होंने देखा कि दो युवक अपना बाइक वहां पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के एएसआई जर्मन जीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 8:00 बजे की करीब सूचना मिली थी कि इलाके में गोली चली है। जांच के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें मौके पर कोई भी खोल नहीं मिला है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जांच की जाएगी।

जानकारी देते हुए इलाकानिवासियों ने बताया कि 2 अज्ञात युवक एक युवक नामक आकाशदीप को घेर कर खड़े थे। जब उन्होंने इस हरकत को देखा तो उसका विरोध किया जिसकी एवज में पहले उन्होंने अपने आप को पुलिस कर्मी बताया व उक्त आकाशदीप को साथ ले जाकर किसी को गिरफ्तार करने बारे कहा लेकिन उस बत का भी विरोध करने पर उक्त लोगों ने रेवॉल्वर निकाल लिया व फायर किए। जिसके पश्चात इलाकानिवासी डर गए व वह 2 युवक मौके से फरार हो गए।

2वहीं कुछ अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आकाशदीप की किसी से पुरानी रंजिश थी जिसके लिए उसका राजीनामा भी हो चुका था लेकिन आज फिर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया था लेकिन इलाकानिवासियों की मौजूदगी के कारण फायर तो किए गए लेकिन वह बच गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल, CP ने कहा- पुलिस नाकेबंदी में पकड़ा गया आरोपी

Buland kesari/जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के...

You cannot copy content of this page