iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAyushman scheme: 600 अस्पतालों में 3 फरवरी से आयुष्मान भारत योजना के...

Ayushman scheme: 600 अस्पतालों में 3 फरवरी से आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का मुफ्त इलाज बंद!

Date:

National News

Buland kesari ;- हरियाणा के करीब 600 निजी अस्पतालों में 3 फरवरी से आयुष्मान(Ayushman scheme) भारत योजना के तहत मरीजों का मुफ्त इलाज बंद हो सकता है। इसका कारण यह है कि राज्य सरकार ने अभी तक योजना के तहत 400 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया है। यह घोषणा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की हरियाणा इकाई ने की है। राज्य में इस योजना के तहत 1,300 से अधिक अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जिनमें से 600 निजी क्षेत्र में हैं।Ayushman scheme: 600 अस्पतालों में 3 फरवरी से आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का मुफ्त इलाज बंद!

1.2 करोड़ लोग हैं योजना के तहत पंजीकृत

हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 1.2 करोड़ लोग पंजीकृत हैं। 2018 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक साल में 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। योजना में सामान्य जांच से लेकर जटिल सर्जरी तक की सुविधाएं शामिल हैं।

मुफ्त इलाज बंद करने का कारण

IMA हरियाणा के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा महीनों से भुगतान में हो रही देरी के कारण निजी अस्पताल वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। संगठन ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन लंबे समय तक बिना भुगतान के सेवाएं जारी रखने में असमर्थ है।

400 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित

IMA हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. महावीर जैन ने कहा कि अस्पतालों को दिए जाने वाले 400 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक लंबित है। उन्होंने कहा कि यह राशि तुरंत जारी की जानी चाहिए, क्योंकि बिना धन के अस्पतालों का संचालन करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਿੱਖ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦੀ ਗੋਲ਼ੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ!

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਗੋਲਡਨ ਇਨਕਲੇਵ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਪੇਅਰ...

21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ, ਜਾਣੋ ਕਿਸਨੇ ਕੀਤਾ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ!

ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਅਤੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਦਲੇ, ਪੜ੍ਹੋ ਪੂਰੀ ਲਿਸਟ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਕਈ ਨਗਰ ਕਮੇਟੀਆਂ, ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡਾਂ, ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੇਅਰਮੈਨਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਪਣੇ...

You cannot copy content of this page