Buland kesari ;- कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अपने ऑफिस में ACP और SHO के साथ एक मीटिंग की है। जिसमें उन्होने पुलिस अधिकारियों को नशा, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए कहा है। मंत्री ने जमीनी स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों को पूरी तरह से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पुलिस अधिकारियों से पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिसिंग प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। मीटिंग दौरान उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए नई तकनीकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पीसीआर प्रणाली में सुधार का भी अग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने इलाके में रात्रि गश्त और सतर्कता बढ़ाई जाए। मंत्री मुंडिया ने पुलिस को अपराध मुक्त समाज की स्थापना को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.






