iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमुंह बोली बुआ का कारनामा जान पैरों नीचे खिसक जाएगी जमीन

मुंह बोली बुआ का कारनामा जान पैरों नीचे खिसक जाएगी जमीन

Date:

National News

Buland kesari ;- जालंधर  शहर में मुंह बोली बुआ 9वीं कक्षा की छात्रा को अपने जानकार के बेटे से शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर साथ ले गई। आरोपित ने नाबालिगा से उसी घर में चोरी भी करवा दी जो अपने साथ 3 तोले सोना और 20 हजार रुपए कैश ले गई। पिता की शिकायत पर थाना 8 की पुलिस मुंह बोली बुआ पिंकी, उसके पति सोनू निवासी हरदयाल नगर, गोल्डी और उसके बेटे सिरमनजीत सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया है।मुंह बोली बुआ

पुलिस को दी शिकायत में कोटला निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। सबसे बड़ी 16 साल की है। बेटी 1 मार्च को अचानक से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिनों के बाद पता लगा कि घर से 20 हजार रुपए कैश और 3 तोले गहने भी गायब हैं। उन्हें अपनी मुंह बोली बहन पिंकी पर शक हुआ।

उन्होंने पिंकी के घर जाकर पता किया तो वह भी गायब थी। बाद में उन्हें किसी ने बताया कि पिंकी अपने जानकार गोल्डी के बेटे सन्नी के साथ नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसला कर ले गई और उसी से घर में चोरी भी करवा ली। थाना 8 की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नाबालिगा को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

चंडीगढ़ में ASI को थप्पड़ मारे, पगड़ी उतरी:बैंक में झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे; ATM से पैसे न निकलने पर भड़का शख्स, बैंककर्मी से उलझा

Buland kesari/चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एटीएम मशीन खराब होने की...

You cannot copy content of this page