iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में बड़ा हादसा, बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में नौजवान की...

पंजाब में बड़ा हादसा, बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में नौजवान की मौत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- कोटकपूरा  गत रात यहां स्थानी मुक्तसर रोड पर निजी कंपनी की एक बस व एक मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर कारण मोटरसाइकिल सवार नौजवान की दर्दनाक मौत हो जाने का पता चला है। मृतक नौजवान की पहचान मुक्तसर जिले के गांव वट्टू के रहने वाले अमनिंदर सिंह (24) पुत्र हरचरन सिंह के तौर पर हुई है व इस मामले में सूचना के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।मोटरसाइकिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव वट्टू का रहने वाला नौजवान अमनिंदर सिंह कोटकपूरा में एक निजी फाइनैंस कंपनी में काम करता था व गत रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटकपूरा की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह मुक्तसर रोड पर शहर के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही एक निजी कंपनी की बस ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते उसके गंभीर चोटें लगीं। गंभीर घायल हुए अमनिंदर सिंह को सिविल अस्पताल कोटकपूरा में लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

इस मामले में सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. हरिन्द्र गांधी ने बताया कि एमरजैंसी के रिकार्ड के अनुसार उनके पास रात करीब साढे 10 बजे एक नौजवान का शव आया था, जिसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है व इस संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई थी। इस मामले में गांव वट्टू के रहने वाले किसान नेता ने बताया कि निजी कंपनियों की बसों के कारण लगातार हादसे घट रहे हैं व सरकार को इनके ऊपर काबू पाना चाहिए। इस संबंध में तफ्तीशी अधिकारी ए.एस.आई. भुपिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से इस संबंध में केस दर्ज कर मृतक नौजवान के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया व अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:कार से मारी टक्कर, सूनसान जगह पर छोड़कर हुए फरार, एक महिला शामिल

Buland kesari/लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने एक युवक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को...

You cannot copy content of this page