iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsइस घटिया हरकत के लिए ICC ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लिया सख्त...

इस घटिया हरकत के लिए ICC ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लिया सख्त एक्शन, ठोका जुर्माना; जानिए पूरा मामला

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज की शुरुआत मेजबान न्यूजीलैंड के लिए अच्छी रही है. चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हुई पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर प्लेयर खुशदिल शाह ने घटिया हरकत की थी, जिसके लिए आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया है.हरकत

आईसीसी ने अपने बयान में बताया कि खुशदिल शाह को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायक कर्मियों, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क” से संबंधित है. आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माने के रूप में काटा है और 3 डिमेरिट अंक भी जोड़े हैं.

खुशदिल शाह ने जानबूझकर मारी थी टक्कर

ये घटना पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान 8वें ओवर की है. खुशदिल शाह ने न्यूजीलैंड गेंदबाज ज़कारी फ़ौल्कस को पीछे से टक्कर मारी थी. खुशदिल ने अंपायरों और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है. इसके बाद औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.

जुर्माने के साथ खुशदिल शाह के 3 डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं. आपको बता दें कि अगर 24 महीने की अवधि में 4 या उससे अधिक डिमेरिट अंक अंक जुड़ जाते हैं तो उसे निलंबन अंक में बदला जाता है. 2 निलंबन अंक होने पर खिलाड़ी पर 1 टेस्ट या 2 टी20 या 2 वनडे मैच से बैन लगा दिया जाता है (जो भी इनमें से पहले खेला जाएगा). ये 24 महीने की अवधि में खुशदिल शाह का पहला अपराध है.

बारिश के कारण न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 में देरी

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 आज सुबह 6:45 (भारतीय समयनुसार) से शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण ये समय पर शुरू नहीं हुआ. खबर लिखे जाने तक इस मैच का टॉस भी नहीं हुआ है. 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਦੀ CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਚੁਣੌਤੀ

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਚੁਣੌਤੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ...

You cannot copy content of this page