iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsMP हरभजन सिंह का जालंधर के लिए सराहनीय कदम

MP हरभजन सिंह का जालंधर के लिए सराहनीय कदम

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari  ;- राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने एम.पी. लैड फंड से सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला रैडक्रॉस सोसायटी को 3 एंबुलैंस भेंट की। इन एम्बुलैंस का उपयोग जिले में मरीजों के परिवहन और उनके त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। सांसद हरभजन सिंह ने इसके अलावा दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला रैडक्रॉस सोसायटी को 5 बैटरी चालित व्हीलचेयर भी प्रदान की। सांसद और डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने एंबुलैंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।हरभजन सिंह

सांसद हरभजन ने कहा कि इन 5 एम्बुलैंस में से 2 एंबुलैंस सिविल सर्जन कार्यालय और 1 एम्बुलैंस रैडक्रॉस सोसायटी को दी गई है। यह एंबुलेंस मरीजों को जल्द और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी। उन्होंने जिला वासियों की भविष्य में भी हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे जनता की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध है।

डिप्टी कमिश्नर ने सांसद की इस पहल के लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एम्बुलेंस के माध्यम से किसी भी मरीज या दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बेशकीमती जीवन बचाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि मोहल्ला सरन तहसील नकोदर के जगदीश, गांव मालोवाल की सुखजीत कौर, बस्ती बावा खेल के जसवीर सिंह, गांव सिंधर के अमरीक सिंह और गांव कांग कलां के यादविंदर सिंह को इन व्हील चेयर का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल, जिला प्रोग्राम अधिकारी-कम-सचिव जिला रैडक्रॉस सोसायटी मनजिंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page