iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsManoj Kumar: पंजाब से रहा गहरा नाता, नाम बदलकर बने "मनोज कुमार"..

Manoj Kumar: पंजाब से रहा गहरा नाता, नाम बदलकर बने “मनोज कुमार”..

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-  मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्देशक Manoj Kumar का आज तड़के निधन हो गया। वह 87 साल के थे। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। मनोज कुमार के निधन की जानकारी उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को दी। भारी मन से कुणाल ने कहा, “मेरे पिता मनोज कुमार का आज सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे लेकिन उन्होंने हर बाधा का डटकर मुकाबला किया। भगवान की कृपा और साईं बाबा के आशीर्वाद से उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल होगा। सिया राम।”Manoj Kumar

पंजाब से हैं गहरा नाता 
बता दें कि मनोज कुमार का पंजाब से गहरा नाता रहा है। क्योंकि उनका जन्म पंजाब के जिला अमृतसर में हुआ था। जी हां, 24 जुलाई, 1937 को अमृतसर (पंजाब) में हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में हुआ था। परिवार विभाग के दौरान वह 10 साल के थे, जब वह परिवार सहित दिल्ली चले गए थे। यहां आकर ही उन्होंने दिग्गज दिवगंत स्टार दिलीप कुमार, अशोक कुमार और कामिनी कौशल के प्रति अपनी तारीफ से प्रेरित होकर, खासतौर से फिल्म ‘शबनम’ में दिलीप कुमार के किरदार के बाद, अपना स्क्रीन नाम ‘मनोज कुमार’ अपना लिया।

बता दें कि मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार ने  पद्म श्री से सम्मानित किया था।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर किया डांस:ऑटो से बैटरियां और वायर चोरी, लोग बोले- पुलिस से नहीं मिल रहा इंसाफ

Buland kesari/जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में चोरी की बढ़ती वारदातों ने अब आम जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इलाके में...

You cannot copy content of this page