Buland Kesari/ breaking news भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड रऊफ अजहर इस ऑपरेशन में मारा गया है।
रऊफ अजहर पाकिस्तान में बैठे बड़े आतंकी मसूद अजहर का भाई बताया जा रहा है।
यहां बता दें कि वर्ष 1999 में कंधार हाईजैक के तहत भारत का हवाई जहाज नंबर ए 300 को हाईजैक किया गया था।
इसके बदले मसूद अजहर नाम के बड़े आतंकी को रिहा करवाया गया था, जो कि भारत की जेल में बंद था। राउफ असल में मसूद अजहर का भाई है। इसी ने सारा कंधार हाईजैक प्लेन लीड किया था और इसका मास्टरमाइंड भी यही था।
तब से ही भारत सरकार इसकी तलाश में थी। बीते दिन सिंदूर ऑपरेशन के तहत की गई कार्रवाई में आतंकी राउफ के मारे जाने की खबर अब सामने आ रही है। जो कि भारत के लिए एक बड़ी सफलता है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








