इस्लामाबाद/बुलंद केसरी ब्यूरो रिपोर्ट | 8 मई 2025
पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात ‘हापी ड्रोन’ ने एक के बाद एक कई हमले कर डाले। ये हमले पाकिस्तान के प्रमुख प्रांतों – सिंध, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा – में किए गए, जहाँ सैन्य ठिकानों को सीधा निशाना बनाया गया।
जानकारी के मुताबिक, ड्रोन हमलों में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। रडार, मिसाइल यूनिट्स और कम्युनिकेशन नेटवर्क को खासतौर पर निशाना बनाकर बर्बाद कर दिया गया। पाकिस्तान की फौज और खुफिया एजेंसियां अभी तक हमले की दिशा और स्रोत को लेकर अंधेरे में हैं।
बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान की सुरक्षा प्रणाली इन हमलों के आगे फेल साबित हुई।
न कोई पूर्व चेतावनी, न कोई प्रतिक्रिया – हापी ड्रोन का हमला जैसे पाकिस्तान के लिए एक झटका बनकर आया है।
पाकिस्तानी सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की मानें तो सेना के उच्च अधिकारियों की आपात बैठक जारी है। देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
क्या यह हमला किसी गहरी साजिश का हिस्सा है?
क्या पाकिस्तान की असुरक्षा अब वैश्विक चिंता बनेगी?
इन सवालों के जवाब आने वाले कुछ घंटों या दिनों में सामने आ सकते हैं।
बुलंद केसरी इस developing story पर लगातार नज़र बनाए हुए है। ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.






