Buland Kesari/ जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब सरकार के किसी वक्त के बेहद चहेते जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की आज पंजाब सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा वापस ले ली है।
इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि दीपक वाली और रमन अरोड़ा कथित रूप से एक दूसरे के विरोधी माने जाते रहे हैं। यह भी चर्चा सामने आती रही है कि दीपक वाली अगले चुनाव में सेंट्रल हलके से बड़े दावेदार बनकर उभर सकते हैं।
परंतु किसी प्रकार से रमन अरोड़ा पिछले कुछ वर्षों से विधायक बनने के बाद इलाके में एक्टिव चले आ रहे हैं। एकदम से उन पर सरकार की शनि दृष्टि क्यों पड़ गई? यह कई प्रकार की अफवाहें और चर्चाओं का विषय बन चुका है!
कुछ लोग कह रहे हैं कि जल्द ही सरकार रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के चार्ज लगा सकती है और उनके कई केस खोल सकती है? वहीं कुछ लोगों का यह मानना है कि रमन अरोड़ा जिस प्रकार से लगातार हिंदू धर्म प्रचार के प्रोग्राम करवा रहे थे, उनकी भाजपा से नजदीकी बढ़ चुकी हैं! जिसका सरकार को पता चल गया है और सरकार ने उन पर पहले ही में नकेल कसने की कोशिश की है?
Aap इसी प्रकार एक चर्चा यह भी है कि दीपक वाली सेंट्रल हलके से अपना दावा मजबूत करना चाहते थे! जिस कारण उन्होंने एक बड़ी फाइल तैयार करके रमन अरोड़ा के खिलाफ सरकार को भेजी है? जिसके चलते सरकार ने यह सख्त एक्शन लिया है! परंतु इस बारे फिलहाल ना तो रमन अरोड़ा से संपर्क हो सका ,ना ही दीपक वाली से संपर्क हो पाया। लेकिन शहर में चर्चा यह है आखिर आम आदमी पार्टी की सरकार अपने ही विधायक के खिलाफ आने वाले दिनों में क्या कोई बड़ा एक्शन लेने जा रही है? कया यह सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर है ताकि अगले 2 सालों के लिए रमन अरोड़ा सहित अन्य सभी विधायकों को कंट्रोल किया जा सके।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.






