iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeHealthHealth Tips: धूल भरी हवाएं सेहत को नहीं करेंगी नुकसान, बस इन...

Health Tips: धूल भरी हवाएं सेहत को नहीं करेंगी नुकसान, बस इन 6 बातों का रखें ध्यान

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

भारत में लोगों को अक्सर प्रदूषित हवा की समस्या का सामना करना पड़ता है। वैसे तो गर्मियों में हवा की गुणवत्ता आम तौर पर अच्छी रहती है, लेकिन भीषण गर्मी के साथ-साथ बीच-बीच में कई राज्यों में तेज आंधी भी चल रही है। इससे धूल भरी हवाएं सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 15 मई को दिल्ली की हवा का AQI लेवल काफी बढ़ गया था, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लू से खुद को बचाने के साथ-साथ खराब हवा की गुणवत्ता में खुद को स्वस्थ रखना चुनौतीपूर्ण है, हालांकि, कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप खराब हवा की गुणवत्ता से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

चाहे मौसम में बदलाव हो या वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी, इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ता है, साथ ही कमजोर इम्युनिटी वालों को ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। धूल भरी हवाओं की वजह से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, तो आइए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • जब ज़रूरी हो तभी बाहर निकलें

गर्म हवा से बचने या धूल भरी हवाओं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए पीक ऑवर्स में घर पर ही रहें। घर से तभी बाहर निकलें जब ज़रूरी हो। इससे आप काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • मास्क का इस्तेमाल करें

धूल भरी हवा फेफड़ों को प्रभावित करती है और इस वजह से सांस लेना मुश्किल हो जाता है। जब आप बाहर निकलें तो अच्छी क्वालिटी का मास्क इस्तेमाल करें। इससे हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण मुंह और नाक के ज़रिए शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते।

  • खूब पानी पिएं

गर्म हवा और धूल भरी प्रदूषित हवाओं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप खुद को हाइड्रेटेड रखें, क्योंकि इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। खूब पानी पीने के साथ-साथ डिटॉक्स वॉटर, कांजी, हेल्दी शर्बत, नारियल पानी आदि पीते रहें।

  • चश्मा पहनें

खराब हवा की गुणवत्ता और तेज़ धूप की वजह से आंखों में सूखापन, लालिमा, खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं और इससे आपकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित होती है, इसलिए अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो अच्छी क्वालिटी का सनग्लास ज़रूर पहनें।

  • त्वचा को ढक कर रखें

प्रदूषण से त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप ऐसे कपड़े पहने हुए हों जिनका कपड़ा मुलायम और सोखने वाला हो और हाथ-पैर भी ठीक से ढके हुए हों। इसके अलावा चेहरे और खुली त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • भाप से मिलेगी राहत

वायु प्रदूषण के कारण होने वाली सांस संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आप भाप ले सकते हैं। कुछ लोगों को धूल के कारण सर्दी-खांसी बहुत जल्दी हो जाती है। उनके लिए यह उपाय और भी कारगर है। पानी में तुलसी के पत्ते, लौंग डालकर भाप लेना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि ये प्राकृतिक तत्व एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page