iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News11 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, क्वालीफायर-2 में मुंबई...

11 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, क्वालीफायर-2 में मुंबई को 5 विकेट से हराया

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...
IPL 2025: मुंबई Vs पंजाब H2H
कुल IPL मैच: 34
मुंबई ने जीते: 17
पंजाब ने जीते: 17

IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर लीग के फाइनल में जगह बनाई है. पंजाब 18 साल में दूसरी बार और 2014 के बाद पहली बार लीग के फाइनल में पहुंची है. वहीं मुंबई इंडियंस पहली बार 200 का स्कोर करने के बाद कोई मुकाबला हारी है. पंजाब किंग्स का सामना फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. दोनों में से कोई भी टीम आज तक फाइनल नहीं जीत पाई है और ऐसे में इस बार किसी का खिताब का सूखा खत्म होने की उम्मीद है.

iTree Network Solutions +91-8699235413

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने  प्रभसिमरन सिंह का स्कोर जल्दी ही गंवा दिया. लेकिन इसके बाद जोश इंग्लिश ने बुमराह के ओवर में 20 रन ठोके और इरादे जाहिर किए. हालांकि, इसके बाद अश्विन ने प्रियांश और हार्दिक ने जोश इंग्लिश को आउट किया. लेकिन फिर श्रेयस अय्यर और नेहार वढेरा ने चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी कर जीत का बेस तैयार किया. वढेरा 48 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अय्यर अंत तक डटे रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी खेली.

iTree Network Solutions +91-8699235413

इससे पहले, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए हैं और पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की. बेयरस्टो 38 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. अंत में नमन धीर ने 18 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर टीम को टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया.

iTree Network Solutions +91-8699235413

ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और उसने ‘इम्पैक्ट सब’ प्रभसिमरन सिंह का विकेट सस्ते में गंवा दिया. प्रभसिमरन 6 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद जोश इंग्लिस और प्रियांश के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की पार्टनरशिप हुई. प्रियांश 20 रनों के निजी स्कोर पर ‘इम्पैक्ट सब’ अश्विनी कुमार का शिकार बने. फिर कप्तान हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया, जब उन्होंने जोश इंग्लिस का तूफानी पारी का अंत किया. इंग्लिस ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 38 रन बनाए. लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा के बीच शानदार साझेदारी हुई. लेकिन 16वें ओवर में नेहाल वढेरा का विकेट गिर गया. इसी के साथ 84 रनों की साझेदारी भी खत्म हो गई. नेहाल के बल्ले से 48 रनों की पारी आई. लेकिन श्रेयस अय्यर टिके रहे और अय्यर ने 27 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. लेकिन इसी बीच 17वें ओवर में शशांक सिंह रन आउट हो गए और पंजाब को पांचवा झटका लगा. लेकिन इसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला और कप्तानी पारी खेलते हुए पंजाब को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी.

अय्यर ने नाबाद 41 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम फाइनल में पहुंच गई है और अब 3 जून को उसका मैच आरसीबी से होगा. दोनों ही टीमें इस लीग का पहला खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी.

ऐसी रही मुंबई की बल्लेबाजी
टॉस के बाद अचानक आई बारिश के चलते ये मैच करीब दो घंटे की देरी से शुरू हुआ. पारी का आगाज रोहित शर्मा और बेयरस्टो ने किया लेकिन मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में स्टोइनिस ने रोहित शर्मा का विकेट झटक लिया. स्टोइनिस का ये इस सीजन  का पहला विकेट था. उन्हें इस सीजन अपने 14वें ओवर में पहली कामयाबी मिली. रोहित के बल्ले से केवल 8 रन ही आए. इसके बाद तिलक वर्मा और बेयरस्टो ने मुंबई को संभाला. 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65-1 था. लेकिन 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा जब बेयरस्टो 38 रन बनाकर 70 के स्कोर पर आउट हो गए.

लेकिन इसके बाद सूर्या और तिलक में अच्छी साझेदारी हुई. दोनों ने मुंबई का स्कोर 10 ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 14वें ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा जब सूर्या 44 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अगले ही ओवर में तिलक वर्मा भी 44 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद हार्दिक पंड्या और नमन में अच्छी साझेदारी हुई लेकिन 18वें ओवर में हार्दिक का विकेट गिर गया. हार्दिक के बल्ले से 15 रन निकले. लेकिन इसके बाद नमन धीर ने शानदार पारी खेली और मुंबई का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. नमन ने 18 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने पंजाब के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा.

जानें किसका पलड़ा है भारी

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हमेशा ही रोमांचक जंग देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अबतक 34 मैच खेले गए, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 17 और पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबले जीते हैं. पिछले 5 मुकाबलों में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा, जिसने 3 मैच जीते हैं.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपली

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, विजयकुमार वैशक, काइल जेमिसन, अर्शदीप सिंह, युज़वेंद्र चहल

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page