Buland kesari/जालंधर : शहर मेन बीएमसी चौक में पुलिस व महिला के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान नाके पर जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस नाके पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार एक महिला को रोकने पर हंगामा हो गया। बुलेट को बिना हेलमेट और लाइसेंस के युवक चला रहा था।
इस दौरान महिला ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि, उन्होंने गलत व्यावहार किया है और उसके साथ बदसलूकी की है। यही नहीं महिला का कहना है कि, पुलिस कर्मियों ने उसे गालियां भी निकाली है। महिला ने कहा कि ये लोग फोन पर किसी अफसर से बात करने पर किसी भी छोड़ देते हैं।
वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों ने सभी आरोपों से इनकार किया है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि, उन्होंने महिला को कोई गाली नहीं निकाली और न ही गलत व्यावहार किया है। जबकि महिला खुद ही आगे लड़ने के लिए आ रही है हाथापाई करने पर उतर रही है। पुलिसकर्मियों ने महिला पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
महिला ने बेहद खराब और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। यही नहीं ये खुद को अफसर पत्नी बता रही है लेकिन अफसर का नाम तक नहीं बता रही है। पुलिस ने कहा कि एक्टिवा और मोटरसाइकिल पर एक-एक महिला व एक-एक आदमी सवार थे। इस दौरान नाके पर इन्हें हैलमेट नहीं डालने के लिए रोका गया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








