Buland kesari/फिरोज़पुर : पंजाब के फिरोज़पुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। दरअसल, एक महिला को खिलौने की तरह बेचा और खरीदा गया। इतना ही नहीं, उस पर ऐसा अत्याचार किया गया जो शायद किसी पशु पर भी न किया जाए। फिलहाल सिख जत्थेबंदियों द्वारा की गई मदद के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता रमनदीप कौर ने बताया कि वह मूल रूप से जालंधर की रहने वाली है।
उसका विवाह जालंधर के ही एक युवक से हुआ था और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और बेटी को अपने पास रखकर पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। आख़िरकार वह अपने मायके में रहने लगी। लेकिन यहां भी उसकी परेशानियां खत्म नहीं हुईं। उसके माता-पिता ने भी उसे अकेला छोड़ दिया। माता-पिता की मृत्यु के बाद वह परिवार पर बोझ समझी जाने लगी, जिसके चलते उसके चचेरे भाइयों ने उसे राजस्थान में एक लड़की के हाथ बेच दिया। कुछ समय बाद वही लड़की पीड़िता को फिरोज़पुर ज़िले के एक गांव में अपनी मां के पास छोड़ गई।
यहां उस महिला (पीड़िता) से लगभग 11 साल तक घर का काम करवाया गया, बकरियां चरवाई गईं और उसे ज़ंजीरों से बांधकर रखा गया। इसके साथ ही उसे बेरहमी से पीटा जाता था, जिससे उसके शरीर पर गंभीर ज़ख्म हो गए और उनमें कीड़े पड़ गए। फिर एक दिन किसी तरह जान बचाकर पीड़िता फिरोज़पुर के एक गुरुद्वारे पहुंची और वहां मौजूद ग्रंथी सिंहों को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता रमनदीप कौर को बेचने वाली लड़की और खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








