Buland kesari ;- PGI आने वाले मरीजों और परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। कहां जाना है, किस ब्लॉक में कौन-सी ओ.पी.डी. है या भीड़ कहां कम है, ये सब अब मोबाइल ऐप से पता चल जाएगा। कार्ड बनवाने से लेकर ओ.पी.डी. और दूसरे विभागों में इलाज करवाना बड़ा थका देने वाला काम है। यह ऐप इसी मुश्किल को कम करने में मदद करेगा। डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल ने सी-डैक नोएडा की मदद से तैयार स्मार्ट ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये ऐप अस्पताल का अनुभव पूरी तरह बदल देगा। मरीजों को सुविधा होगी और कामकाज भी ज्यादा स्मार्ट व तेज हो जाएगा। साल के आखिर तक ऐप शुरू करने की योजना है।
स्मार्ट ऐप से ऐसे मिलेगी मदद
प्रो. लाल ने बताया कि यह ऐप पी. जी. आई. के पूरे सिस्टम को एक क्लिक पर ला देगा। क्यू. आर. कोड स्कैन करने पर ऐप बताएगा कि किस विभाग में जाना है और रास्ता कहां से जाएगा। इंडोर मैपिंग की मदद से पूरे अस्पताल के अंदर का नक्शा दिखाएगा, जिससे लोग सीधा डॉक्टर या जांच कक्ष तक पहुंच सकेंगे। ये ऐप सिर्फ टैक्नोलॉजी नहीं, एक सोच है, मरीजों की | यात्रा को आसान बनाने की।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








