Buland kesari ;- शहर में वीरवार तड़के NIA की टीम की ओर से यूटयबूर सुखबीर सिंह के घर छापेमारी की गई, इस दौरान एनआईए टीम की ओर से घर की तलाशी लेने के अलावा परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन का डाटा की चैक करने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई, हालांकि रेड़ के दौरान सुखबीर सिंह घर पर मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार बुढलाड़ा के रहने वाले यूटयूबर के घर वीरवार की सुबह पांच बजे के करीब आईएनए टीम के आधा दर्जन अधिकारियों द्वारा घर पर रेड की गई। इस दौरान टीम की ओर से घर में मौजूद लोगों के मोबाइल की भी जांच करने के अलावा उनसे सुखवीर को लेकर पूछताछ की गई। टीम में मौजूद अधिकारियों की ओर से मीडिया को मामले की जांच के बाद ब्रीफ करने के लिए कहा गया। इधर परिवार ने एनआईए की टीम द्वारा की गई पूछताछ को लेकर कुछ कहने से इंकार किया। बताया जा रहा है कि टीम की ओर से परिवार को मामले की जांच पूरी होने तक मीडिया से कुछ भी बोलने से मना किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक एनआईए को शक है कि पाकिस्तान के एक व्यक्ति से संपर्क है। टीम ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान यह भी पता चला कि यूट्यूबर एक पाकिस्तानी व्यक्ति भट्टी से सोशल मीडिया पर संपर्क में था। एनआईए ने सुखबीर सिंह को चंडीगढ़ स्थित आफिस में पेश होने का निर्देश दिया है। हालांकि अधिकारियों ने इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पड़ोसियों के अनुसार एनआईए की टीम सुबह आई और जांच के बाद चंडीगढ़ लौट गई।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









