iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमशहूर कारोबारी ने पत्नी सहित दी जान, सुसाइड नोट पढ़कर सदमे में...

मशहूर कारोबारी ने पत्नी सहित दी जान, सुसाइड नोट पढ़कर सदमे में परिवार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना ;- महानगर से बड़ी घटना सामने आई है। पंजाब में रैडीमेड गारमैंट की सबसे बड़ी होलसेल गांधी नगर मार्कीट में बैंक कर्मियों के दुर्व्यवहार से दुखी होकर बुजुर्ग दम्पति कारोबारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सुसाइड

iTree Network Solutions +91-8699235413

मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर बैंक कर्मियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक जसबीर सिंह (60) और उसकी पत्नी कुलदीप कौर (59) हैं। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। दोनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक जसबीर सिंह गौशाला रोड पर स्थित हरबंसपुरा इलाके में रहते हैं जबकि गांधी नगर मार्कीट में पंचरत्न नाम से उनकी फैक्टरी है और फैक्टरी के नीचे ही उनकी दुकान है। पता चला है कि उन्होने एक प्राइवेट बैंक से लोन लिया था। उक्त लोन एक किश्त टूट गई थी। करीब एक सप्ताह पहले बैंक वाले घर पर आए थे। उन्होंने बुजुर्ग दंपति के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकियां तक दीं। जब जसबीर सिंह का बेटा बीच में आया तो बैंक वालों ने उसे भी धमकाया और उनका मकान तक हड़पने की बात करी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बैंक वालों के दुर्व्यवहार करने के बाद से ही जसबीर सिंह और उनकी पत्नी कुलदीप कौर काफी परेशान थे। गर्मी की छुट्टियों के कारण गांधी नगर मार्कीट बंद पड़ी थी मगर परेशानी के चलते जसबीर सिंह और उनकी पत्नी रोजाना दुकान पर चले जाते थे। ऐसे ही वीरवार की सुबह भी घर से दुकान पर चले गए थे। जहां उनको बैंकों वालों ने कॉल कर बार-बार परेशान किया और डराया-धमकाया। इससे दुखी होकर दंपति ने दुकान के अंदर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिर करीब 11 बजे के बाद जसबीर सिंह का बेटा गगनदीप सिंह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके माता-पिता दोनों नीचे गिरे हुए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उसने दोनों को उठाया तो उसके पिता ने कहा कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगला है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए और उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से उन्हें उठाकर इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ समय बाद दम्पति की मौत हो गई। वहीं, जब थाना डिवीजन नंबर-4 के एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसके अंदर दंपति ने लिखा है कि बैंक वालों से परेशान होकर उन्होने जहरीला पदार्थ निगला है। बैंक वालों ने उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया था और कई तरह की धमकियां दी थी। नोट में बैंक वालों द्वारा की गई धक्केशाही एवं धमकियों के बारे में जिक्र किया गया है और बैंक कर्मियों को मौत का जिम्मेदार बताया गया है। उधर, इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। केस की जांच की जा रही है और जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल, CP ने कहा- पुलिस नाकेबंदी में पकड़ा गया आरोपी

Buland kesari/जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के...

You cannot copy content of this page