Buland kesari ;- पंजाब में मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं पंजाब में कई जगहों पर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज से 2 जुलाई तक का पूर्वानुमान किया है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज लोगों के फोन पर मैसेज भेजकर अलर्ट किया जा रहा है।
अचानक बजने लगीं फोन की घंटियां
पंजाब में आज सुबह अचानक लोगों के फोन की घंटियां बजने लगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के लोगों को मैसेज भेजकर कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी दी है। NDMAEW द्वारा भेजे गए मैसेज के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, मोहाली और नवांशहर में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में पंजाब एसडीएमए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
उत्तर भारत में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। विभाग ने आज से 2 जुलाई तक पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








