iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसिविल अस्पताल में तेल घोटाला: विजिलेंस जांच के बाद हुई सख्त कार्रवाई

सिविल अस्पताल में तेल घोटाला: विजिलेंस जांच के बाद हुई सख्त कार्रवाई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- सिविल अस्पताल बठिंडा में लाखों रुपये के तेल घोटाले की विजिलेंस जांच शुरू होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने सिविल अस्पताल के तत्कालीन एसएमओ, सीनियर सहायक सीनम और कंप्यूटर ऑपरेटर जगजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि विभाग ने इसे “प्रशासनिक कारणों” से लिया गया फैसला बताया है, मगर अंदरखाने इस कार्रवाई को सीधे तौर पर तेल घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।सिविल

iTree Network Solutions +91-8699235413

उल्लेखनीय है कि इस कथित घोटाले की शिकायत गांव घुद्दा के निवासी हरतेज सिंह भुल्लर ने पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी विजिलेंस को की थी। शिकायत में बताया गया कि तत्कालीन एसएमओ और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर करीब 30 लाख रुपये का तेल घोटाला किया। आरोप है कि डीजल और पेट्रोल के फर्जी बिल पास किए गए और उन वाहनों में भी तेल दिखाया गया, जो अस्पताल में हैं ही नहीं। यहां तक कि कुछ गाड़ियों की नंबर प्लेट भी रिकॉर्ड में नहीं मिली।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हरतेज सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह को लिखित शिकायत सौंपी थी। जिसके बाद एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने सिविल अस्पताल आकर मामले की जांच की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उन्होंने विजिलेंस विभाग के डायरेक्टर को शिकायत भेजी, जिनके निर्देश पर अब बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो जांच में जुट गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

हरतेज सिंह का दावा है कि अस्पताल में डोप टेस्ट और मरीजों की पर्चियों से संबंधित कार्यों में भी बड़े स्तर पर आर्थिक अनियमितताएं हुई हैं। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस टीम ने सिविल अस्पताल से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए हैं और आगे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लक्की ओबेरॉय मर्डर केस: 38 दिन बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 संदिग्ध हिरासत

Buland kesari/जालंधर: चर्चित लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना को 38 दिन...

You cannot copy content of this page