Buland kesari ;- हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से मची तबाही के बावजूद यहां की BJP सांसद कंगना रनोट लोकसभा क्षेत्र में नहीं पहुंची। इसको लेकर कंगना रनोट की ट्रोलिंग भी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कंगना अब हिमाचल में भाजपा के विधायक दल नेता और पूर्व CM जयराम ठाकुर से ही भिड़ गईं। दरअसल, कंगना के दौरा न करने को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा था कि जिनको चिंता नहीं, उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।
इसके बाद कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर कहा कि जयराम ठाकुर ने ही उन्हें मंडी आने से रोका था। हालांकि इसके बाद ठाकुर की इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मंडी का मामला इसलिए ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि कुल्लू और मंडी जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 35 लोग अब भी लापता हैं। कंगना ने पहले कहा- यह टाइम हिमाचल ट्रैवल के लिए सही नहीं
कंगना रनोट ने 2 जुलाई को सोशल मीडिया (X) पर एक ट्वीट किया था, जिसमें कंगना ने लिखा- ‘2-3 दिन पहले मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थी, मौसम साफ था, इस दौरान पत्थर और चट्टानें उनकी कार पर गिरी, कार के शीशे तक में क्रेक आ गए, कार में कई जगह डेंट लग गए।
ऐसे में यह टाइम हिमाचल में ट्रैवल को सही नहीं है, इसलिए नॉटी हिमाचली की तरह की-बोर्ड वॉरियर बने, हा हा, बी-सेफ’। कंगना के इस ट्वीट को लेकर विरोध हुआ तो यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। कंगना का 2 जुलाई का ट्वीट… पहला ट्वीट डिलीट कर कहा- बचाव कार्यों में तेजी लाएं CM
पहला ट्वीट डिलीट करने के बाद कंगना रनोट ने दूसरा ट्वीट किया। जिसमें कहा- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की हृदयविदारक घटना बेहद पीड़ादायक है। इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी हो। यही प्रार्थना है। मैं हिमाचल के मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता अविलंब उपलब्ध हों। जयराम ठाकुर ने कहा- हमें चिंता, लोगों के साथ जीने-मरने को तैयार
मंडी में आपदा के वक्त कंगना रनोट की गैर मौजूदगी पर नेता प्रतिपक्ष व पूर्व भाजपा CM जयराम ठाकुर ने भी मंडी में प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। जब गुरुवार को उन्हें पूछा गया कि कंगना यहां नहीं आईं तो जयराम ने तंज भरे लहजे में कहा- ”मुझे मालूम नहीं है, इस बारे में मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हम लोग हैं, हम लोग उन लोगों के साथ जीने मरने के लिए हैं, जिनका कन्सर्न है, जिनका नहीं है, उनके बारे में मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता।” कंगना ने जवाब दिया- जयराम ठाकुर ने मुझे रोका


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









