iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsDunki Route से America भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब और हिमाचल...

Dunki Route से America भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब और हिमाचल से जुड़े तार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने विदेश में भेजे जा रहे मानव तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब और हिमाचल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी डंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के गिरोह में शामिल हैं।पर्दाफाश

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के मुताबिक, NIA ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में छापेमारी की, जिसके बाद सनी उर्फ सनी निवासी धर्मशाला (जिला कांगड़ा) हिमाचल और शुभम संधल उर्फ दीप हुंडी निवासी रोपड़ को गिरफ्तार किया गया। शुभम इस समय दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में रह रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों आरोपी कुख्यात मानव तस्कर गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी के करीबी सहयोगी हैं। गगनदीप को इसी साल मार्च में एक पीड़ित की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता को डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेजा गया था लेकिन फरवरी 2025 में उसे डिपोर्ट कर भारत वापस भेजा गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि गगनदीप हर यात्री से करीब 45 लाख रुपए वसूलता था। वह लोगों को वैध वीजा का झांसा देता और उन्हें खतरनाक रूट से अमेरिका भेजता। अब तक वह 100 से ज्यादा लोगों को इस तरीके से अमेरिका पहुंचा चुका था। वहीं गिरफ्तार सनी इस गिरोह का मुख्य ‘डंकर’ था, जो अवैध यात्रा की पूरी व्यवस्था संभालता था। रास्ते में यात्रियों से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी की जाती थी, ताकि उनसे अधिक पैसा वसूला जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं शुभम संधल हवाला के जरिए पैसे भेजने में शामिल था। वह भारत से लैटिन अमेरिका में मौजूद डंकरों तक पैसा पहुंचाने का काम करता था। एनआईए ने यह मामला 13 मार्च 2025 को पंजाब पुलिस से अपने हाथ में लिया था और इस संबंध में गगनदीप सिंह के खिलाफ 27 जून को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और इस अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि, यह डंकी रूट का रास्ता बेहद खतरनाक, लंबा और थका देने वाला होता है, जिसमें यात्रियों को कई देशों जैसे स्पेन, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिकोसे होते हुए अमेरिका पहुंचाया जाता है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page