Buland kesari ;- पंजाब और साथ लगते पड़ोसी राज्यों में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बारिश के कारण पंजाब के लोगों के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है और राज्य की नहरों और नालों में पानी बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर बुधवार रात मोहाली जिले के डेरा बस्सी इलाके में घग्गर दरिया का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी काजवे (अस्थायी पुल) के ऊपर से बहने लगा।
घग्गर दरिया का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने का पता लगा है। पंचकूला से ज़ीरकपुर शहर के ढकोली इलाके से होते हुए डेरा बस्सी, अंबाला और दिल्ली जाने वाला यातायात काजवे से पानी गुजरने के कराण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने आसपास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को यहां न आने की सलाह भी जारी की है।
शांति बनाए रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च
डेराबस्सी शहर में शांति तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और किसी भी शरारती तत्व को कानून व्यवस्था को बिगाड़ने से रोकना था। यह फ्लैग मार्च एस.एस.पी. मोहाली हरमन हंस और डी.एस.पी. डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के निर्देशों पर निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में थाना प्रमुख डेराबस्सी सुमित मोर, थाना प्रमुख लालड़ू सुमरीन सिंह, थाना प्रमुख हंडेसरा रणबीर सिंह संधू और मुबारकपुर पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस थानों के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








