iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsCanada में सुरक्षित नहीं पंजाबी कलाकार! पहले गिप्पी फिर AP और अब...

Canada में सुरक्षित नहीं पंजाबी कलाकार! पहले गिप्पी फिर AP और अब…

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- कनाडा में बढ़ती हिंसक घटनाओं ने पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत का माहौल बन गया है। कनाडा में हो रही घटनाएं कनाडा सरकार और पुलिस अधिकारियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के “Kap’s Cafe” पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। कलाकार

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब कनाडा में पंजाबी कलाकार या गायक को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और जयपाल भुल्लर जैसे गैंगस्टरों के नाम सामने आए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गिप्पी ग्रेवाल 

26 नवंबर, 2023 को वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में गिप्पी ग्रेवाल की कार पर भी फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी। गिप्पी को  

iTree Network Solutions +91-8699235413

एपी ढिल्लों 

1 सितंबर 2024 को वैंकूवर स्थित गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर 14 राउंड तक फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह ने थी।

पंजाबी स्टूडियो  

नवंबर 2024 में टोरंटो के पंजाबी स्टूडियो इलाके में लगभग 100 राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया था और 23 हथियार बरामद किए थे।  

प्रेम ढिल्लों 

4 फरवरी 2025 को कनाडा में प्रसिद्ध पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इसकी जिम्मेदारी जनता खादर ने ली थी, जो जयपाल भुल्लर गिरोह से जुड़ा है और इस समय ऑस्ट्रेलिया में छिपा हुआ है। जनता खादर खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला का भी करीबी बताया जाता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कपिल शर्मा 

कुछ दिन पहले कपिल शर्मा के कनाडा के सरी (Surrey) शहर में स्थित नए रेस्टोरेंट-कम-कैफे (KAP’s Cafe) पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) से जुड़े मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने खुद ली है। अब उन्हें कनाडा छोड़ने की धमकी मिल रही है। कपिल शर्मा को कनाडा छोड़ने की धमकी सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page