iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबियो के लिए डराने वाली खबर, होश उड़ा देने वाली Report आई...

पंजाबियो के लिए डराने वाली खबर, होश उड़ा देने वाली Report आई सामने

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari /पंजाब में बच्चों को लेकर एक हैरान कर देने वाली Report सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के पोषण ट्रैकर डेटा (जून 2025) के मुताबिक, पंजाब में 5 साल तक की उम्र के कई बच्चे कुपोषण के शिकार होते जा रहे हैं। Report में दावा किया गया है कि राज्य में 0 से 5 साल के बच्चों की लंबाई उनकी उम्र के अनुसार नहीं बढ़ रही है। साथ ही, इस आयु वर्ग के 2.95% बच्चे अत्यधिक दुबले हैं, जबकि 5.12% बच्चों के वजन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है।Report

iTree Network Solutions +91-8699235413

कुपोषण के पीछे 2 प्रमुख कारण बताए गए हैं, जैसे कि बच्चों के भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी होना। बच्चों को खाने में दूध, दही, दालें, हरी सब्जियां और फल नहीं देना भी कुपोषण का कारण बनता है। इसके अलावा माता-पिता द्वारा बच्चों को जंक फूड और फास्ट फूड की ओर अधिक प्रोत्साहित करना।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब सरकार द्वारा उठाए जा रहे अहम कदम

पंजाब सरकार ने बच्चों के पोषण और देखभाल के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास शुरू किए हैं। राज्यभर में 1,000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की थी कि अब तक 111 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र बनाए जा चुके हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों की बेहतर देखभाल और विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अगस्त 2024 में पंजाब के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के कुपोषण पर एक सर्वेक्षण किया गया था। इस सर्वे में सामने आया कि बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। 2 से 3 साल की उम्र के 16% बच्चों का औसत वजन कम पाया गया, जबकि 20.4% बच्चों की लंबाई उनकी उम्र के अनुसार नहीं थी। इतना ही नहीं, 4.8% बच्चे अधिक वजन (ओवरवेट) के भी शिकार पाए गए। यह रिपोर्ट राज्य में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि, सरकार द्वारा उठाए गए कदम सकारात्मक संकेत जरूर हैं, लेकिन बच्चों के पोषण में सुधार के लिए समाज और अभिभावकों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page