iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsPunjab में रिटायर्ड एसआई ने महिला को कुचलने की कोशिश की: पढ़ें...

Punjab में रिटायर्ड एसआई ने महिला को कुचलने की कोशिश की: पढ़ें पूरी खबर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Punjab  News: कपूरथला के संतनपुरा मोहल्ले में एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर महिला को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। यह घटना 30 जुलाई की शाम की है और पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल, घायल महिला गुरप्रीत कौर उर्फ प्रीति सिविल अस्पताल में इलाज करा रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घायल महिला ने बताया कि वह अपने घर से स्कूटी पर बाहर निकली थी, तभी मोहल्ले में नया मकान बना रहे रिटायर्ड एसआई बलजीत सिंह, जो जालंधर के एक थाने में तैनात हैं, उसने प्लॉट में बुलाया। वहां पहले से निशान सिंह मौजूद था और दोनों शराब पी रहे थे। जैसे ही वह वहां पहुंची, बलजीत सिंह ने उस पर अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दीं। विरोध करने पर एसआई ने शराब से भरा गिलास उसके चेहरे पर फेंक दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके बाद प्रीति ने तुरंत थाना सिटी कपूरथला के अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसी बीच दोनों आरोपी कार (PB09 T 0862) में सवार होकर भागने लगे। जब महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने तेज रफ्तार कार से उसे कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि प्रीति का चार साल का बच्चा बाल-बाल बच गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सब इंस्पेक्टर पर गलत नजर रखने का आरोप

महिला ने कहा कि वह पहले एक इंस्पेक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी और उसी से उसका एक बेटा भी है। इंस्पेक्टर की मौत के बाद एसआई बलजीत सिंह उस पर गलत नजर रखने लगा था। इस मामले में जब बलजीत सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी।

डीएसपी दीपकर्ण ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। मामले में दोनों पक्षों को आज शाम का समय दिया गया है। वहीं, जिस व्यक्ति पर आरोप है, वह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page