Buland kesari ;- पंजाब में चल रही लैंड पुलिंग स्कीम को लेकर विवाद तेज हो गया है। किसानों के विरोध और उठते सवालों के बीच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस स्कीम पर एक दिन की अंतरिम रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई कल होगी, जिसमें पंजाब सरकार को अपनी योजना का बचाव करना होगा।
लैंड पुलिंग स्कीम के तहत किसानों की जमीनें एकत्र कर सरकार शहरी विकास के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। सरकार का कहना है कि इस योजना में किसानों को भी हिस्सेदारी दी जाएगी और उन्हें फायदा होगा। लेकिन किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन जबरदस्ती ली जा रही है और यह सीधे तौर पर जमीन अधिग्रहण जैसा है।
इस योजना को लेकर राज्य में विरोध की लहर है। किसान संगठनों ने इसे किसान विरोधी करार देते हुए सरकार से स्कीम वापस लेने की मांग की है। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की कल होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि यह योजना आगे बढ़ेगी या नहीं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








