iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsOut of Control हो सकता हैं घग्गर दरिया! पंजाबियों के लिए खतरे...

Out of Control हो सकता हैं घग्गर दरिया! पंजाबियों के लिए खतरे की घंटी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/मानसा : पहाड़ों से आए पानी ने डैमों को पूरी तरह भर दिया है, जिसके चलते अब घग्गर का पानी आऊट ऑफ कंट्रोल हो सकता है। सरदूलगढ़ के पास घग्गर में जलस्तर इस समय 21 फ़ुट के करीब पहुंच चुका है, जो बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसे में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं घग्गर में आए उछाल के कारण पटियाला, संगरूर और मानसा में अलर्ट जारी कर दिया गया है।घग्गर

iTree Network Solutions +91-8699235413

मानसा जिले के शहर सरदूलगढ़ से होकर बहने वाले घग्गर दरिया में पानी बढ़ने से इस समय पानी का स्तर 21 फ़ुट तक पहुंचने के कारण लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासन लोगों को किसी भी तरह के डर और भय में न रहने की अपील कर रहा है, लेकिन पानी का स्तर लोगों को चिंता में डाल रहा है। बीते 2 दिनों में घग्गर का पानी 3 फ़ुट बढ़ चुका है। इस समय घग्गर का पानी खतरे के निशान से सिर्फ 4 फ़ुट नीचे है। इसी के साथ खन्नौरी और चांदपुरा बांध पर भी पानी बढ़ गया है। घग्गर में तेज़ी से बहते पानी ने लोगों की सांसें अटका दी हैं। पहाड़ों में हो रही बारिश का पानी दो दिन बाद घग्गर में चांदपुरा बांध और सरदूलगढ़ तक पहुंचता है। पहाड़ों में बीती रात हुई बारिश का पानी अब घग्गर में पानी के स्तर को और बढ़ा सकता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बाढ़ के खतरे के इस डर से सहमे लोग अपने खेतों व घरों की सुरक्षा के लिए ठीकरी पहरे पर बैठे हैं और घग्गर के किनारों पर मिट्टी डालकर उन्हें मजबूत बनाने में जुटे हैं। वहीं डी.सी. नवजोत कौर ने सरदूलगढ़, चांदपुरा बांध और घग्गर के अन्य इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को चौकसी बरतने और लगातार नजऱ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वे घग्गर के पानी की रिपोर्ट लगातार ले रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे सहायता राशि का चैक
सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कुछ दिन पहले गांव चानेवाला में छत गिरने से हुई चाचा-भतीजे की मौत पर उनके परिवार को पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई 8 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा। इसके अलावा गांव जवाहरके में दीवार गिरने की चपेट में आकर मारे गए किसान हरजीवन सिंह के परिवार को भी उनके घर जाकर 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक भेंट किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।a

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जगराओं-रायकोट मार्ग बंद:पुल र्निर्माण के कारण 1 महीने ट्रैफिक डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट मैप

+Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं-रायकोट मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मानुके रजवाहा पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण के कारण यह मार्ग...

You cannot copy content of this page