iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharजालंधर में भी अल्लाह राम के नाम पर विवाद! देखीए क्या है...

जालंधर में भी अल्लाह राम के नाम पर विवाद! देखीए क्या है सारा मामला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

जालंधर शहर में पनपे हिंदू-मुस्लिम तनाव के चलते रोष की चिंगारी पूरी तरह से भड़क गई है तथा गुस्से में आए हिंदू संगठनों ने अब शहर में स्थित बी.एम.सी. चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम हिंदू व मुस्लिम समाज ‘जय श्री राम’ व ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे को लेकर आमने-सामने हो गए और गुस्से में आए मुस्लिमों ने एक हिंदू को बुरी तरह से पीट डाला। जिसके बाद शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो बन गई है तथा गुस्से में अब भड़के हिंदू संगठनों ने बी.एम.सी. चौक पर धरना लगा दिया है तथा चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

  जालंधर

iTree Network Solutions +91-8699235413

हालांकि इस मुद्दे पर आल इंडिया उलेमा काउंसिल के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली के नेतृत्व में मुस्लिम पक्ष के लोग देशभर में मुस्लिम समाज के साथ हो रहे भेदभाव और उत्पीड़न के विरोध में कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में प्रेस क्लब चौक पर एक हिंदू व्यक्ति ने अचानक जय श्रीराम का नारा लगा दिया।
 
लेकिन हिंदू पक्ष के मुताबिक, जैसे ही उस व्यक्ति ने नारा लगाया, मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली गई और उसे पीटने की भी कोशिश की गई। देखते ही देखते मौके पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए और माहौल गरमा गया। एक तरफ से जोरदार “जय श्रीराम” के नारे लगे तो दूसरी ओर से “अल्लाह हू अकबर” के नारों से जवाब दिया गया। हालांकि, नारा लगाने वाले हिंदू युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
 

iTree Network Solutions +91-8699235413

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि उन्हें देखकर जान बूझकर नारेबाजी की गई ताकि माहौल खराब किया जा सके। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि जैसे ही प्रेस क्लब चौक पर पहुंचे, एक व्यक्ति ने हमारे खिलाफ माहौल बनाने के इरादे से जय श्रीराम के नारे लगाए। इसी वजह से विवाद हुआ और दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई।” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को काबू में किया और किसी भी बड़े टकराव को टाल दिया गया है। 

जानकारी अनुसार जालंधर में मुस्लिम भाईचारे की ओर से यू.पी. सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर मांग पत्र लेकर पहुंचा था। जिसके बाद बाहर आने पर वहां से दोपहिया वाहन से गुजर रहे व्यक्ति द्वारा जय श्री राम के नारे लगा दिए। जिसके बाद विवाद गरमा गया। प्रत्याक्षियों के अनुसार आरोप लगाए जा रहे है कि मुस्लिम भाईचारे की ओर से जय श्री राम के नारे लगाने पर व्यक्ति को चप्पलों और डंडों से पीटा गया। दरअसल, घटना की सूचना मिलते भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यक्ति को छुड़वाया। जिसके बाद घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया गया। लोगों ने कहा कि ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे पर किसी हिंदू ने विरोध नहीं किया, लेकिन ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर व्यक्ति को डंडे से पीटने को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। 

इस दौरान हिंदुओं की ओर से घटनास्थल पर जहां ‘जय श्री राम’ के दोबारा नारे लगाए गए, वहीं मुस्लिम भाईचारे द्वारा ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए गए। वहीं मुस्लिम नेता का कहना है कि जब वह वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां पर किसी व्यक्ति द्वारा क्यों हिंदू धर्म के नारे लगाए गए। दूसरी ओर मुस्लिम भाईचारे द्वारा व्यक्ति की पिटाई किए जाने के मामले को बेबुनियाद बताया गया। इस दौरान आरोप लगाए गए मुस्लिम भाईचारे ने व्यक्ति के दोपहिया वाहन की चाबी निकाल ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि वह दीवार फांदकर आए और उन्होंने व्यक्ति की जान बचाई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page