iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकल हुई कनाडा में तीन जगह पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने...

कल हुई कनाडा में तीन जगह पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी! देखीए क्या लिखा अपने पोस्ट में

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा सरकार की तरफ आतंकी संगठन घोषित होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी का दावा किया है। कनाडा में रविवार देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने कहा कि हमारा तरीका गलत हो सकता है लेकिन इरादा गलत नहीं है। हम “2 नंबर के धंधे” यानी अवैध कारोबार करने वालों से वसूली की जाती है, मेहनत करने वालों से नहीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कनाडाई पुलिस ने फिलहाल घटनास्थलों को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस ने इसे संगठित अपराध से जुड़ी बड़ी साजिश के तौर पर देखा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कनाडा की सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया था। इसके बाद से ही गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर अपनी “मौजूदगी” दिखाने की कोशिश कर रहा है। बिश्नोई गैंग की तरफ से पुर्तगाल में रहने वाले फतेह पुर्तगाल ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक शूटर अत्याधुनिक हथियार से फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फायरिंग को लेकर क्या बोला बिश्नोई गैंग

लॉरेंस गैंग के गुर्गे फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल, राम-राम सारे भाइयों को। मैं फतेह पुर्तगाल बोल रहा हूं। गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी कनाडा में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली और शूटिंग कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी अब हम ले रहे हैं। नवी तेसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर गायकों से जबरदस्ती 5 मिलियन वसूले हैं, इसलिए हम उसके पीछे पड़े हुए हैं।

गैंग के लोगों को परेशान किए जाने का दावा

iTree Network Solutions +91-8699235413

उसने पोस्ट में लिखा- हम मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं रखते। जो भी मेहनत करके अपनी रोजी कमा रहे हैं और हमारे नौजवानों की इज्जत करते हैं, उनसे हमारा कोई झगड़ा नहीं। अगर अब किसी ने कोई गलत खबर फैलाई, तो जिन व्यापारियों की जान या व्यापार को नुकसान पहुंचा, उसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी, हमारी नहीं। हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है, लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page