iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsCJI पर वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

CJI पर वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। घटना तब हुई जब जस्टिस बीआर गवई एक मामले में सुनवाई कर रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हमले के प्रयास के बाद कोर्ट स्टॉफ ने वकील को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी वकील राकेश किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि माना जा रहा है कि वकील राकेश CJI गवई की मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फुट ऊंची सिर कटी मूर्ति की पुनर्स्थापना पर की गई टिप्पणी से आहत था।CJI

iTree Network Solutions +91-8699235413

सनातन के अपमान का लगा आरोप

बताया जा रहा है कि अदालत में मौजूद एक वकील ने बताया कि अदालत कक्ष से बाहर ले जाते समय वकील ने कहा कि सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आया सीआई का बयान

घटना के बाद सीजीआई बीआर गवई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता। आरोपी की हरकत के दौरान जस्टिस गवई पूरी तरह शांत रहे। जूता फेंकने के प्रयास में वकील राकेश किशोर को कोर्ट स्टाफ ने पकड़ लिया।

आरोपी वकील को पुलिस को सौंप दिया गया। कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए जस्टिस गवई ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बाकी लोगों से कहा कि आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें।

वकीलों ने की हमले की निंदा

हमला के बाद वकीलों ने अरोपी वकील का विरोध करना शुरू कर दिया है। वकीलों ने आरोपी वकील पर कार्रवाई की भी मांग की है। सीनियर वकील इंदिरा जय सिंह ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की आवश्यक है। आरोपी वकील के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय पर एक स्पष्ट जातिवादी हमला प्रतीत होता है। 

क्या थी भगवान विष्णु पर टिप्पणी?

मध्य प्रदेश के खजुराहो के जवारी (वामन) मंदिर में भगवान विष्णु की 7 फीट ऊंची खंडित मूर्ति की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। गत 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि ये फैसला हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इस पर कोर्ट ने कहा था कि प्रतिमा जिस स्थिति में है, उसी में रहेगी।

सीजीआई ने कहा था कि भक्तों को पूजा करनी है तो वे दूसरे मंदिर जा सकते हैं। हालांकि 2 दिन बाद सीजीआई ने सफाई देते हुए कहा था कि मेरी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से दिखाया गया। कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page