जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के वार्ड नंबर 12 के पार्षद शिवम शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। यह ऐतिहासिक और प्रभावशाली राजनीतिक कदम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में हुआ।
भाजपा के पार्षद को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने के मौके पर मेयर विनीत धीर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया, सौरभ सेठ और सरपंच बलकरण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के पीछे हलका इंचार्ज नितिन कोहली की दूरदर्शिता, मेहनत और सक्रिय नेतृत्व की अहम भूमिका रही।
जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली ने लगातार स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखा और रणनीतिक प्रयासों के माध्यम से आम आदमी पार्टी को जालंधर की सबसे मज़बूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने में निर्णायक योगदान दिया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिवम शर्मा के पार्टी में शामिल होने से न केवल आम आदमी पार्टी की पकड़ और मज़बूत हुई है, बल्कि यह कदम जालंधर में पार्टी की साख को एक नए ऊँचाई स्तर तक ले गया है। नितिन कोहली के नेतृत्व में अब पार्टी शहर के हर इलाके में अपनी उपस्थिति और प्रभाव को सुदृढ़ कर रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








