iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsफिल्म अभिनेत्री Kangana Ranaut की बठिंडा अदालत में पेशी

फिल्म अभिनेत्री Kangana Ranaut की बठिंडा अदालत में पेशी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/बठिंडा: फिल्म अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत की आज बठिंडा की अदालत में पेशी को लेकर पूरे न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

सुबह से ही अदालत परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी अदालत के बाहर और अंदर तैनात हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बन सके।फिल्म

iTree Network Solutions +91-8699235413
Buland kesari

मामला उस समय का है जब किसानों के आंदोलन के दौरान बठिंडा जिले के गांव बहादरगढ़ जंडियां की एक बुजुर्ग महिला के बारे में कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर पंजाब में किसानों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था। इसी सिलसिले में उस बुजुर्ग महिला ने कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। यह केस पिछले कुछ वर्षों से अदालतों में चल रहा था। हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस केस को रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि कंगना रनौत को बठिंडा की अदालत में पेश होकर कार्यवाही में सहयोग करना होगा।

इसी आदेश के अनुपालन में आज कंगना रनौत बठिंडा की अदालत में पेश हो रही हैं। उनकी पेशी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। अदालत परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, वहीं आने-जाने वालों की सख्त जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अदालत परिसर में मीडिया कर्मियों और समर्थकों की भी भीड़ जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से आम जनता को अदालत परिसर में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी या विरोध-प्रदर्शन की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है।
 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page