iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकनाडा गई बहू ने हिला कर रख दिया ससुराल परिवार, पूरा मामला...

कनाडा गई बहू ने हिला कर रख दिया ससुराल परिवार, पूरा मामला जान नहीं होगा यकीन

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/हलवारा : निकटवर्ती गांव बोपाराय खुर्द में रहने वाले एक परिवार का अपने बेटे को कनाडा भेजने का सपना उस समय चकनाचूर हो गया जब उनकी बहू विदेश चली गई और अपने पति व ससुराल वालों से पूरी तरह नाता तोड़ लिया। परिवार ने अपने बेटे की शादी और बहू के विदेश जाने की तैयारियों पर करीब 33 लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन न तो बेटे का वीजा लगा और न ही दुल्हन से कोई संपर्क हुआ। अब पीड़ित परिवार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एसएसपी लुधियाना देहात डॉ. अंकुर गुप्ता को दी शिकायत में पीड़ित दविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे लवप्रीत सिंह की शादी 14 मार्च 2023 को मोगा जिले के गांव धूलकोट निवासी हरमनप्रीत कौर के साथ तय की थी। हरमनप्रीत ने आईईएलटीएस पास कर रखी थी, जिसके चलते परिवार को पूरा भरोसा था कि वह कनाडा जाकर लवप्रीत को अपने साथ बुला लेगी। दविंदर सिंह ने बताया कि परिवार ने शादी की तैयारियों और विदेश यात्रा पर करीब 33 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें से 8 लाख रुपये शादी पर और 25 लाख रुपये कनाडा में पढ़ाई और टिकट आदि पर खर्च हुए। हरमनप्रीत 28 दिसंबर 2023 को कनाडा के लिए रवाना हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
Young woman pulling suitcase in airport terminal. Copy space

शुरू में तो वह अपने पति और ससुराल वालों से संपर्क में रही, लेकिन कुछ समय बाद उसने सारे संपर्क तोड़ दिए, फोन नंबर ब्लॉक कर दिए और किसी भी तरह का रिश्ता या बातचीत नहीं रखी। दविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कनाडा पहुंचने के बाद हरमनप्रीत कौर ने न तो अपने पति को बुलाने के लिए कोई फाइल लगाई और न ही कोई कानूनी या पारिवारिक जिम्मेदारी निभाई। पीड़िता की शिकायत पर सदर रायकोट पुलिस ने हरमनप्रीत कौर, उसके पिता रणजीत सिंह और मां करमजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों फरार बताए जा रहे हैं। सदर रायकोट थाने के एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है और दोषियों की तलाश की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page