Buland kesari/Gold Silver Rate Today on 28 October: देश के घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। यह कमजोर इंटरनेशनल बुलियन मार्केट में गिरावट और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड टेंशन कम होने की खबरों के बाद आई है। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत भी 1 प्रतिशत से अधिक टूटकर खुला।
MCX गोल्ड सिल्वर रेट
मंगलवार को एमसीएक्स पर दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,20,106 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,20,957 रुपये था। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.69% की गिरावट के साथ 1,42,366 रुपये प्रति किलो के लेवल पर खुली, जबकि सोमवार को यह 1,43,367 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








