iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeघरेलू विवाद की डरावनी हद: ट्रक चढ़ाकर दो सगी बहनों की हत्या,...

घरेलू विवाद की डरावनी हद: ट्रक चढ़ाकर दो सगी बहनों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

पंजाब के पठानकोट में घरेलू विवाद में सगी बहनों काे ट्रक से कुचलकर मार डाला। आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने झगड़े के कारण नहीं बताए हैं। सुजानपुर पुलिस का कहना है कि दोनों बहनें ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सुजानपुर थाने में शिकायत देने आ रही थीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413


इस दौरान आरोपी ट्रक ड्राइवर रिक्की ने दोनों बहनों पर ट्रक चढ़ा दिया। इसे हादसा दिखाने के लिए वह रांग साइड से ट्रक को भगाकर निकल लिया। SSP पठानकोट दिलजिंदर सिंह ने कहा कि पहले तो पुलिस ने ेहादसा मानकर कार्रवाई की, लेकिन जब CCTV खंगाले को मामला मर्डर का निकला।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना पठानकोट की डिफेंस कॉलोनी टी पाइंट की है। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। जिस महिला के साथ ट्रक ड्राइवर का विवाद था, उसकी पहचान गांव जैनी की रहने वाली नीरू के तौर पर हुई है, दूसरी महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दूसरी महिला गांव मैरे की रहने वाली बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

SSP बोले-एक्सीडेंट नहीं ये डबल मर्डर
SSP पठानकोट दिलजिंदर सिंह ने बताया कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि डबल मर्डर हुआ है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मर्डर की गुत्थी को एक घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिक्की के रूप में हुई है। उसे ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिक्की और नीरू में चल रहा था विवाद
पुलिस का कहना है कि रिक्की और नीरू के बीच किसी चीज को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मारने की नीयत से उसने घटना को अंजाम दिया है। CCTV कैमरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद दोनों महिलाओं को ट्रक के नीचे कुचला और रांग साइड से वह ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रक सहित इंडस्ट्री एरिया से गिरफ्तार किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस बोली- आरोपी ने मर्डर की बात कबूल की
सुजानपुर पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसने ही हत्या को अंजाम दिया है। महिलाएं किसी अन्य मामले में थाने सुजानपुर की ओर जा रही थी। जबकि उक्त आरोपी के साथ उनका मामला अलग है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जगराओं-रायकोट मार्ग बंद:पुल र्निर्माण के कारण 1 महीने ट्रैफिक डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट मैप

+Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं-रायकोट मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मानुके रजवाहा पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण के कारण यह मार्ग...

You cannot copy content of this page