Buland kesari/पंजाब के जालंधर में एक कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट हो गया। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। लोगों ने कहा कि 1KM तक धमाके की आवाज सुनाई दी।
घटना के बाद थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ब्लास्ट किस चीज में हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले शिवमंगल के रूप में हुई जो संतोखपुरा में ही किराए के मकान में रहता था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी शरीर की उंगलियां एक घर की छत पर जाकर गिरी थी।
संतोखपुरा में हुए ब्लास्ट के बाद घायल राजेंद्र ने बताया कि उसके साथी एक सिलेंडर को काट रहे थे, तभी ब्लास्ट हो गया।
ब्लास्ट के बाद के PHOTOS…


लोग बोले- ऐसा लगा जैसे बम ब्लास्ट हुआ हो
घटना की जानकारी देते किशनपुरा के रहने वाले जोगी ने कहा कि धमाके के वक्त वह यहां से गुजर रहे थे। जैसे ही आवाज आई तो गली की तरफ भागे। वहां पर लोगों की भीड़ लगी थी। उन्होंने कहा कि धमाका इतना तेज था, जैसे कोई बम ब्लास्ट हुआ हो।

घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया
धमाके की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। लोगों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे पास के घरों की दीवारें तक हिल गईं।
पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मोहल्ले के एक बच्चे ने बताया कि जब धमाका हुआ तब वह छत पर धूप सेख रहा था उसके सामने ही यह ब्लास्ट हुआ है। उसने धुएं का गब्बर उड़ता देखा। सामने स्कूल के खिड़कियों का कांच टूटा। बच्चों ने बताया कि धमाके के बाद सीन ऐसा था जैसे किसी फिल्म में बम धमाके का सीन होता है, इससे वह डर गया और छत से नीचे आ गया। बच्चों ने बताया कि जब धमाका हुआ तब मृतक शिव मंगल किसी चीज को छैनी से ठोक रहा था।
धमाके के बाद पास के स्कूल की दीवार के बैक साइड की सारी खिड़कियों के कांच टूट गए। लोगों का कहना है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि शरीर की उंगलियां एक घर की छत पर जाकर गिरी थी। इसके साथ ही उसके ही दो रिश्तेदार घायल हुए हैं, जिनको जालंधर के प्राइवेट जनता अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन जान जाने का कोई खतरा नहीं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








