Buland kesari/लुधियाना के साहनेवाल इलाके के रइयाँ गाँव में दिनदहाड़े एक महिला से झपटमारी की वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार नकाबपोश नौजवानों ने महिला के कानों की बालियाँ खींचकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना गाँव में लगे दो अलग-अलग CCTV कैमरों में साफ कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद फुटेज की जांच शुरू कर दी है

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना से पहले महिला ने शक होने पर शोर मचाया लेकिन जबतक लोग पहुंचते बदमाश कान की बालियां नोच ले गए। महिला दर्द से चीखने लगी। लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे बाइक से भाग निकले। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाया है

iTree Network Solutions +91-8699235413

सीसीटीवी से देखिए- बदमाशों ने कैसे की वारदात

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो नौजवान गाँव में घूमते दिखाई देते हैं। उसी समय दूसरी ओर से एक महिला पैदल अपने काम से जाती नज़र आती है। जैसे ही बाइक महिला के करीब पहुंचती है पीछे बैठा एक युवक अचानक बाइक से उतर जाता है और महिला के पीछे पीछे चलने लगता है। महिला को शक हो जाता है और वह आवाजें लगाने लगती है।
  • महिला के चिल्लाने के बावजूद बदमाश उसके कानों की बालियाँ नोच लेता है। दर्द के कारण महिला चीखती रह जाती है। आरोपी साथी की बाइक पर चढ़कर तेज रफ्तार में भाग जाता है।
  • CCTV के दूसरे वीडियो में साफ दिखता है कि घटना के बाद महिला और आसपास मौजूद दो लोग बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में उनकी बाइक के पीछे दौड़ते हैं, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकलते है ।

गाँव वालों में दहशत,पुलिस में शिकायत

घटना के बाद गाँव के लोगों में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर गाँव में चक्कर लगाते देखे जा रहे थे। पीड़ित महिला और ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। CCTV फुटेज पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413