Buland kesari/लुधियाना की सबसे भीड़-भाड़ वाली घुमार मंडी मार्केट में शुक्रवार दोपहर पर्स स्नैचिंग की घटना सामने आई इंद्रप्रस्थ नगर की रहने वाली गीता ढीगड़ा अपने परिवार के साथ लोहड़ी की खरीदारी करने मार्केट आई हुई थीं। दोपहर करीब 1 बजे वे शैली स्टोर से रूप स्क्वेयर की ओर पैदल जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आया और उनका पर्स झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार पर्स में दो मोबाइल फोन आईफोन 15 और वीवो साथ ही करीब 10 हजार रुपए नकद थे।
सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड
घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ सड़क किनारे चल रही थीं तभी एक बाइक सवार युवक भीड़भाड़ वाले इलाके से आराम से गुजरते हुए महिला का पर्स झपटकर तेज रफ्तार में निकल जाता है।सीसीटीवी वीडियो सामने आते ही पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस एक्शन में आरोपी काबू
सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक नंबर के आधार पर छानबीन करते हुए पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








